Advertisement
लोकसभा चुनावों के लिए द्रमुक, वीसीके में समझौता

तिरुमावल्वन के अनुसार, द्रमुक की अगुवाई वाला गठबंधन लोकसभा की सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। इसमें तमिलनाडु की 39 व पुडुचेरी की एक सीट शामिल है।
उन्होंने कहा कि पार्टी यह फैसला करेगी कि वह खुद के चुनाव चिह्न पर या द्रमुक के उगते सूरज के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेगी।
द्रमुक ने कांग्रेस (तमिलनाडु में नौ सीटों व पुडुचेरी की एक सीट), आईयूएमएल व केडीएमके (दोनों एक-एक सीट पर) के साथ चुनावी गठबंधन के समझौते पर हस्ताक्षर किया है।
डीएमडीके के संस्थापक ए.विजयकांत ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें किस के साथ गठबंधन हो इस पर फैसला किया जाएगा।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


