Various Programs Being Organized as Part of the Tribal Pride Year-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जनजातीय गौरव वर्ष के अन्तर्गत आयोजित हो रहे विविध कार्यक्रम

khaskhabar.com: सोमवार, 10 नवम्बर 2025 6:07 PM (IST)
जनजातीय गौरव वर्ष के अन्तर्गत आयोजित हो रहे विविध कार्यक्रम
भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेशभर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में 1 से 15 नवम्बर 2025 तक जनजातीय गौरव वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चंद्रभान सिंह भाटी ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार 15 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत भगवान बिरसा मुंडा के जीवन एवं योगदान पर आधारित विविध सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। जनजाति गौरव वर्ष के उपलक्ष में 11 नवंबर मंगलवार को जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर जयन्ती कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे तथा महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी (विशेषकर आदिवासी महिलाओं के संदर्भ में) कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी तरह 12 नवंबर बुधवार को ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविरों के आयोजन हांगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement