Advertisement
वान्या शर्मा और मौलिक शर्मा को माटा स्पोर्ट्स का सम्मान

सात वर्ष की वान्या – भारत की सबसे कम उम्र की अंतरराष्ट्रीय योग चैंपियन
सिर्फ 7 वर्ष की आयु में वान्या शर्मा भारत की सबसे कम उम्र की अंतरराष्ट्रीय योगिनी बन चुकी हैं। अब तक वे 14 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुकी हैं। हाल ही में मलेशिया में आयोजित 3rd Asia Pacific Yoga Sports Championship 2025 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीता—Traditional Yogasana, Artistic Solo Yogasana, Artistic Pair Yogasana।
भाई मौलिक भी पीछे नहीं—मलेशिया में जीता स्वर्ण
वान्या के बड़े भाई मौलिक शर्मा ने भी उसी प्रतियोगिता में Traditional Yogasana श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
वान्या को मिल चुका है राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
वान्या शर्मा को उनकी योगीय प्रतिभा और असाधारण उपलब्धियों के लिए कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।उन्हें रेखा गुप्ता, शिल्पा शेट्टी, सोनू सूद, अमीषा पटेल, तथा नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों द्वारा सम्मान प्राप्त हुआ है।
इसके अलावा वे निम्न प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाज़ी जा चुकी हैं—
ग्लोबल फेम अवार्ड, योग वीर सम्मान, कल्कि गौरव सम्मान, शहीद भगत सिंह नोबल अवार्ड।
माटा स्पोर्ट्स का समर्थन
सम्मान समारोह के दौरान संजीव माटा, तनमय माटा और प्रशांत प्रजापति ने कहा—“वान्या और मौलिक जैसे प्रतिभाशाली युवा भारतीय योग संस्कृति के सच्चे प्रतिनिधि हैं। माटा स्पोर्ट्स और उसके ब्रांड ‘Husky’ की ओर से उन्हें भविष्य में हर संभव सहयोग मिलता रहेगा।”
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजियाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


