bjp preparing to form govt in state even hearing on president rule continue in hc-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तराखंड: HC में सुनवाई के बीच BJP की सरकार बनाने की तैयारी

khaskhabar.com:
उत्तराखंड: HC में सुनवाई के बीच BJP की सरकार बनाने की तैयारी
देहरादून। उत्तराखंड हाईकोर्ट में राष्ट्रपति शासन पर चल रही सुनवाई के बावजूद भाजपा ने ऐलान कर दिया है कि वह सरकार बनाने के लिए तैयार है। हालांकि कोर्ट ने केंद्र सरकार से राष्ट्रपति शासन नहीं हटाने का भरोसा देने के लिए कहा है। इस बीच मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के नाम भी सामने आने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार भगत सिंह कोश्यारी और सतपाल महाराज का नाम मुख्यमंत्री के लिए उछला है। इस बीच कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत ने कहा है कि राष्ट्रपति शासन हटाए जाने पर पहले उन्हें सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए। वहीं उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने न्यूज चैनल एनडीटीवी से कहा कि भाजपा राज्य में बहुमत साबित कर देगी। बता दें कि भाजपा की सरकार बनाने की सुगबुहाट के बीच हाईकोर्ट ने केंद्र से एक हफ्ते तक राष्ट्रपति शासन नहीं हटाने का भरोसा देने के लिए कहा है। मगर केंद्र की तरफ ऐसा कोई भरोसा देने से मना कर दिया गया है। ऐसे में संभव है कि कोर्ट का फैसला आने से पूर्व ही उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन खत्म कर सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।
यदि केंद्र सरकार राज्य से राष्ट्रपति शासन हटा लेती है, तो भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जा सकता है, क्योंकि वह बहुमत का दावा कर रही है।
राष्ट्रपति शासन हटने पर ऐसा होगा बहुमत का गणित

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement