Utterakhand: hearing on rebel MLA,s appeal today in HC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तराखंड: सदस्यता रद्द किए गए 9 बागी MLA की अपील पर सुनवाई आज

khaskhabar.com:
उत्तराखंड: सदस्यता रद्द किए गए 9 बागी MLA की अपील पर सुनवाई आज
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के नौ बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में शनिवार दोपहर करीब दो बजे सुनवाई होगी। इस मामले में बागियों ने शुक्रवार को अदालत में अपना जवाब दाखिल कर दिया था। बता दें कि विधानसभा स्पीकर गोविंद कुंजवाल ने 27 मार्च को आदेश जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सहित नौ बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी थी। हाईकोर्ट ने भी इस फैसले पर अपनी मुहर लगाई थी। बागियों ने विधानसभा अध्यक्ष के उस आदेश को फिर से हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जस्टिस यूसी ध्यानी की एकलपीठ में दाखिल याचिका में कहा गया है कि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी थी, बल्कि वे केवल सरकार के खिलाफ गए थे।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement