uttar pradesh assembly adopts half glass water policy to save water-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर प्रदेश विधानसभा में अब आपको मिलेगा आधा गिलास पानी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 11:03 AM (IST)
उत्तर प्रदेश विधानसभा में अब आपको मिलेगा आधा गिलास पानी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में नया फॉर्मूला जारी किया गया है। इस फॉर्मूले के तहत उत्तर प्रदेश के विधानसभा में विधायकों और अागंतुकों को आधा गिलास ही पानी देने के निर्देश दिए हैं। इसके पीछे मंशा यह है कि पानी बचाया जा सके। क्योंकि मोदी सरकार 2 ने पानी के संरक्षण की बात कही है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के निर्देश पर प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने सचिवालय में आधा गिलास पानी देने का आदेश जारी किया। प्रमुख सचीव प्रदीप दुबे ने एक आदेश जारी कर कहा कि जल संरक्षण के उद्देश्य से माननीय अध्यक्ष, विधान सभा द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि विधान सभा परिसर में प्रारंभ में आधा गिलास पानी दिया जाएगा। बहुत बार ये देखा गया है कि पूरे भरे हुए गिलास पानी का उपयोग नहीं किया जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement