UTCA Mens Under 19 ODI Tournament: Aryans century overshadows Laser Zone Peace Zone-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूटीसीए मैन्स अंडर 19 वनडे टूर्नामेंट : आर्यन के शतक से लेजर जोन पीस जोन पर पड़ा भारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 31 अगस्त 2023 8:55 PM (IST)
यूटीसीए मैन्स अंडर 19 वनडे टूर्नामेंट : आर्यन के शतक से लेजर जोन पीस जोन पर पड़ा भारी
- यूटीसीए गर्ल्स अंडर 19 टी20 लीग : लेजर जोन और रोक जोन ने जीते मैच चंडीगढ़। आर्यन की शतकीय पारी की बदौलत सेक्टर 8 में खेले जा रहे यूटीसीए मैन्स अंडर 19 वनडे के एक लीग मैच में लेजर जोन ने पीस जोन को चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करत हुये पीस जोन 262 रनों पर आल आउट हो गई जिसमे कप्तान पारस (69) ने सर्वाधिक स्कोर बनाया। विपक्षी टीम के युवराज (5/36) ने पांच विकेट चटके जवाब में लक्ष्य का पीछे करते हुये आर्यन की 73 गेंदों पर खेली 121 रनों की पारी ने लेजर जोन ने 39वें ओवर में छह विकेट की आसान जीत दर्ज की। क्रिकेट इंस्टीच्यूट आफ क्रिकेट में खेले गये एक अन्य मैच में रोक जोन ने प्लाजा जोन को दो विकेट से हराया। रोक जोन 212 पर आल आउट हो गई जिसमें सबसे महत्वपूर्ण योगदान नाबाद नागरथ 63 का रहा। जवाब में प्लाजा जोन ने मैच में अंतिम गेंद पर मैच पर अपने नाम की मोहर लगाई। प्लाजा जोन ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य अर्जित किया। नाबाद आर्यन मेहता ने 49 रन बनाये।
दिन के तीसरे मैच में रोज जोन ने सुखना जोन पर छह विकेट से जीत दर्ज की। जश्न 66 और नाबाद आयुष रावत 49 की पारियों की बदौलत सुखना ने 214 रन बनाये। जवाबी कार्यवाही में नाबाद निखिल कुमार के 93 रनों की बदौलत रोज जोन ने दिये लक्ष्य को चार विकेट के नुकसान पर 41वें ओवर में पार कर लिया।
वहीं दूसरी ओर सेक्टर 36 स्थित जीएनपीएस में खेले जा रहे यूटीसीए गर्ल्स अंडर 19 टी 20 टूर्नामेंट के एक लीग मैच में लेजर जोन ने रोज जोन पर 66 रनों की एकतरफा जीत दर्ज की। लैजर जोन ने सलामी बल्लेबाज - जसमीत बैधवान (48) और पारुषि प्रभाकर (43) द्वारा दी गई ठोस शुरुआत के साथ 129/6 रन बनाये । जवाब में रोज जोन 63/8 रन ही जुटा पाई।
दिन के दूसरे मैच में रोक जोन ने प्लाजा जोन को छह विकेट से हराया। प्लाजा जोन ने 94/6 रन बनाये जिसके बाद दिये लक्ष्य को रोक जोन ने बीसवें ओवर में पूरा कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement