Use these tips to avoid affects of air pollution-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वायु प्रदूषण से हो सकती हैं ये तकलीफें, बचना है तो आजमाएं ये टिप्स

khaskhabar.com: बुधवार, 08 नवम्बर 2017 7:20 PM (IST)
वायु प्रदूषण से हो सकती हैं ये तकलीफें, बचना है तो आजमाएं ये टिप्स
नई दिल्ली। दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद लोगों को काफी डर बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 5 दिनों तक लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हवा का मूवमेंट न के बराबर है जिसकी वजह से वातावरण से जहरीले स्मॉग के दूर होने में कठिनाई है। ऐसे में बुधवार को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श जारी किए। चिकित्सकों का कहना है कि प्रदूषण से फेफड़े व दिल के स्थायी रोग हो सकते हैं और इससे गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। फोर्टिस हेल्थकेयर द्वारा साझा किए गए सलाह के अनुसार, धुंध ने दिल्ली व एनसीआर को बीते दो दिनों से अपने चपेट में लिया हुआ है, धुंध की चादर से एलर्जी की समस्या गंभीर हुई है और इससे फेफड़े की रोग प्रतिरोधकता घटी है। चिकित्सकों का कहना है कि वायु प्रदूषण बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन गया है और यह स्ट्रोक, दिल संबंधी रोग, फेफड़े का कैंसर व सांस संबंधी रोग पैदा कर सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया की 92 फीसदी आबादी डब्ल्यूएचओ के मानकों के नीचे वाली हवा की गुणवत्ता में सांस ले रही है। करीब 88 फीसदी समय से पहले मौतें कम व मध्यम आय वाले देशों में हो रही हैं, जहां वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर से ऊपर है।
वायु प्रदूषण से हो सकती है ये परेशानी, करें ये उपाय

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement