Advertisement
राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी : भूपेंद्र हुड्डा

इसीलिए देशभर के विद्यार्थी एग्जाम प्रक्रिया में रिफॉर्म को लेकर आंदोलनरत हैं। उनसे बात करके उनकी मांगें मानने की बजाय सरकार उन पर लाठीचार्ज करवा रही है, जो निंदनीय है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि देशभर की तरह हरियाणा में भी कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठा रही है।
किसानों से संबंधित सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ कृषि उत्पादों की कोई भी डील भारत के हित में नहीं हो सकती। जब इस डील की तमाम शर्तें और प्रावधान सामने आ जाएंगे, तभी वह इस पर विस्तार से टिप्पणी करेंगे।
फिलहाल सरकार को किसानों से किए गए वादे पूरे करने चाहिए और एमएसपी की कानूनी गारंटी देनी चाहिए।
भाजपा द्वारा कांग्रेस के मुख्यालयों पर प्रदर्शन को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है। भाजपा की स्थिति अब “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” वाली हो चुकी है। उसे पेपर लीक पर जवाब देना है, लेकिन वह विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। यह विशुद्ध रूप से राजनीतिक नाटक है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



