Advertisement
अमेरिका : थैंक्सगिविंग जश्न पर तूफान ने फेरा पानी, हजारों लोग अंधेरे में मनाने को मजबूर

उन्होंने बताया, "अब मेरे पास न तो बिजली है, न हीटिंग और न ही पानी।"
पास का एक पेट्रोल स्टेशन भी बंद था। स्मॉलवुड की ही एक अन्य निवासी, जिन्होंने अपनी पहचान गुप्त रखने का अनुरोध किया, ने रोजमर्रा की सुविधाओं से कट जाने की चिंता जताते हुए कहा, "मेरी चिंता यह है कि अगर कुछ हो जाए तो मैं क्या करूंगी? सब कुछ तो बंद है।"
कुछ परिवारों को रविवार तक इंतजार करना पड़ सकता है। बिजली प्रदाता कंपनी एनवाईएसईजी ने 'न्यूज 12' को बताया कि उनकी टीमें 300 से अधिक टूटे हुए बिजली के तारों और 31 क्षतिग्रस्त खंभों को ठीक करने में जुटी हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, मैरीलैंड और वर्जीनिया में हजारों लोग पानी से भरी सड़कों से गुजरने को मजबूर हुए। दमकलकर्मी लोगों को उनके घरों से बाहर निकालने में मदद कर रहे थे, जबकि कई परिवार बिजली वापस आने का इंतजार कर रहे थे।
मैरीलैंड की मोंटगोमरी काउंटी में, थैंक्सगिविंग की सुबह एक बड़ा पेड़ घर पर गिर गया, जिसके बाद दो वयस्कों को खिड़की के रास्ते अपना घर छोड़ना पड़ा।
'7न्यूज' ने काउंटी के दमकल अधिकारियों के हवाले से बताया कि दमकलकर्मियों ने लोम्बार्डी रोड पर स्थित उस क्षतिग्रस्त घर से सीढ़ी लगाकर उन्हें नीचे उतारा। किसी को चोट तो नहीं आई, लेकिन घर को भारी नुकसान पहुंचा और दोनों निवासियों को अपना घर छोड़ना पड़ा।
मैरीलैंड के तट पर, ओशन सिटी में तेज हवाओं के कारण 'ईस्ट विंड्स वेस्ट' कॉन्डोमिनियम बिल्डिंग की छत उड़ गई और मलबा चारों ओर फैल गया। गुरुवार सुबह 8 बजे के तुरंत बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। मलबे को हटाने के काम के दौरान 70वीं स्ट्रीट का कुछ हिस्सा बंद कर दिया गया था। '7न्यूज' के अनुसार, किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
डब्ल्यूएसएससी वाटर ने मोंटगोमरी और प्रिंस जॉर्ज काउंटी के 19 लाख ग्राहकों से पानी का इस्तेमाल सीमित करने को कहा है, क्योंकि बिजली बार-बार जाने की वजह से दो फिल्ट्रेशन प्लांट ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। न्यू जर्सी में, परिवारों के रेस्तरां की मेजों पर इकट्ठा होने से पहले ही तूफान ने उनके हॉलिडे मील (छुट्टियों के भोजन) में खलल डाल दिया।
'न्यूज 12' की रिपोर्ट के अनुसार, सी ब्राइट स्थित 'ड्रिफ्टहाउस रेस्तरां एंड लाउंज' में, तूफान के करीब आते ही कर्मचारियों ने ग्राहकों से संपर्क करके थैंक्सगिविंग के 385 रिजर्वेशन रद्द कर दिए।
मैनेजर नैन्सी नाइल्स ने बुधवार को चैनल को बताया, "यह साल का हमारा सबसे बड़ा त्योहार है।"
मोनमाउथ काउंटी में जेसीपीएंडएल के 49,000 से अधिक ग्राहकों को भी बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई। कई इलाकों में गिरे हुए पेड़ों और तारों की वजह से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया, जबकि स्प्रिंग लेक और बेलमार में ओशन एवेन्यू के कुछ हिस्सों को साफ-सफाई के लिए बंद कर दिया गया।
वर्जीनिया में, अलेक्जेंड्रिया के 'ओल्ड टाउन' में बाढ़ के कारण हॉलिडे शॉपिंग सीजन की शुरुआत में रुकावट आई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


