US, South Korea, Japan staging missile warning exercises Against North Korea-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने नॉर्थ कोरिया को यूं दिखाई अपनी ताकत

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 6:56 PM (IST)
अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने नॉर्थ कोरिया को यूं दिखाई अपनी ताकत
सियोल। अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने मंगलवार को एक संयुक्त मिसाइल चेतावनी अभ्यास की शुरुआत की। यह अभ्यास उत्तर कोरिया द्वारा हमले किए जाने की स्थिति में मिसाइलों का पता लगाकर उन्हें नष्ट करने में उनकी क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा। दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, यह दो दिवसीय त्रिपक्षीय युद्धाभ्यास कवच युद्ध प्रणाली से सुसज्जित चार जहाजों के साथ दक्षिण कोरिया और जापान के तटीय क्षेत्र पर शुरू किया गया है। बयान के हवाले से एफे समाचार ने कहा है कि यह युद्धाभ्यास उत्तर कोरिया से मिल रही लगातार परमाणु और मिसाइल हमले की धमकी के बाद तैयारियों का जायजा लेने के लिए किया गया है। साथ ही यह अक्टूबर 2016 में दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच हुई 48वीं सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान हुए समझौते का भी हिस्सा है। जेसीएस का कहना है कि अभ्यास के दौरान तैनात किए गए चार जहाजों में से वास्तव में किसी भी मिसाइल को दागा नहीं गया है। इन्हें केवल इसलिए तैनात किया गया है, ताकि कंप्यूटर सिम्युलेटेड मिसाइलों का पता लगाया जा सके और उन्हें ट्रेक किया जा सके। तीनों देशों के बीच जून 2016 में पहले अभ्यास के बाद यह पांचवां मौका है, जब तीनों देश मिलकर संयुक्त मिसाइल चेतावनी अभ्यास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement