Advertisement
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान की बातचीत रात तक चली, परमाणु, होर्मुज और लेबनान के मुद्दे पर हुई चर्चा

वार्ता में शामिल एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक की तरफ से बाद में दिए गए एक बयान के अनुसार, वेंस के स्विट्जरलैंड पहुंचने के बाद से अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल लगातार बातचीत कर रहा है।
राजदूत ने कहा, “उपराष्ट्रपति रविवार सुबह 6 बजे यहां पहुंचे और तबसे हमारा प्रतिनिधिमंडल लगातार बैठक और बातचीत में लगा हुआ है।”
अधिकारियों ने उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल बातचीत छोड़कर चला गया है। अधिकारी ने कहा, “ये बहुत ही ज्यादा झूठी खबर है। ईरानी प्रतिनिधिमंजल अब भी यहां है और और बातचीत चल रही है। हमें उम्मीद है कि हम रातभर काम करते रहेंगे।”
बातचीत में कई खास मुद्दों पर फोकस किया गया है जो इस हफ्ते की शुरुआत में हुए अमेरिका-ईरान समझौते के बाद सामने आए हैं।
सीनियर डिप्लोमेट ने कहा, “चर्चा के मुद्दे में स्ट्रेट पर ईरान के कुछ कन्फ्यूजिंग मैसेज को साफ करना और स्ट्रेट को पूरी तरह से खुला रखने के लिए विवाद खत्म करने के लिए मैकेनिज्म तैयार करना शामिल है।”
बातचीत में लेबनान में सुरक्षा की स्थिति पर भी बात हुई, जहां इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच फिर से लड़ाई ने बड़ी क्षेत्रीय डिप्लोमेसी के लिए खतरा पैदा कर दिया है।
अमेरिकी डिप्लोमैट ने कहा, “हमने दक्षिणी लेबनान में विवाद खत्म करने के मैकेनिज्म और सीजफायर लागू करने पर भी काम किया है।”
इससे पहले जेडी वेंस ने कहा कि वह मौजूदा तनाव के बावजूद लेबनान को स्थिर करने की कोशिशों को लेकर उम्मीद बनाए हुए हैं।
उन्होंने कहा, “बेशक, कभी-कभी इस बात पर असहमति होगी कि वहां कैसे पहुंचा जाए लेकिन लेबनान में हम जहां हैं, उसे लेकर मुझे सच में बहुत अच्छा लग रहा है। अभी भी समाधान के लिए कई चीजें हैं लेकिन हम काम करते रहेंगे।”
सीनियर अमेरिकी डिप्लोमेट ने कहा कि दोनों पक्ष ईरान के परमाणु कार्यक्रम के मुख्य मुद्दे पर भी आगे बढ़े हैं।
बयान में कहा गया, “हमने परमाणु डील के सभी एलिमेंट्स पर अच्छी बातचीत की है। हम इन सभी मुद्दों पर काम करना जारी रखने और आज के काम को आगे की तकनीकी बातचीत के लिए शुरुआती बिंदु के तौर पर इस्तेमाल करने का प्लान बना रहे हैं।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


