US feared, Indira could order for capture PoK after Bangladesh,s liberation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

US को डर था, बांग्लादेश के बाद इंदिरा दे सकती है PoK मुक्ति का आदेश

khaskhabar.com: शनिवार, 28 जनवरी 2017 4:04 PM (IST)
US को डर था, बांग्लादेश के बाद इंदिरा दे सकती है PoK मुक्ति का आदेश
नई दिल्ली। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की ओर से हाल में सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों से पता चला है कि बांग्लादेश बनाने का भारत का अभियान पूरा होने के बाद अमेरिका के इस बात की डर सताया था कि तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पाकिस्तान के कब्जेवाले कश्मीर (पीओके) पर कब्जे के लिए पश्चिमी पाकिस्तान पर हमले का आदेश दे सकती हैं। गौरतलब है कि भारत ने 1971 में पाकिस्तान के पूर्वी हिस्से को पड़ोसी देश से अलग कर बांग्लादेश के गठन में प्रमुख भूमिका निभाई थी। सीआईए की रिपोर्टों और भारत-पाक के बीच तनाव पर वॉशिंगटन में हुई उच्च-स्तरीय बैठकों के ब्योरे के मुताबिक, यह स्पष्ट था कि भारत की ओर से पश्चिमी पाकिस्तान की सैन्य ताकत को तबाह करने की स्थिति से निपटने के लिए अमेरिका रणनीति बनाने में जुटा था। पूर्वी पाकिस्तान में भारत की सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर भारत-पाक के रिश्ते बिगडऩे के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हेनरी ए किसिंजर ने विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा की थी।

[@ राजस्थान में जन्मा मेंढक जैसा बच्चा]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement