US Congress will certify Biden victory amid protests-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिकी कांग्रेस विरोध प्रदर्शन के बीच बाइडेन की जीत प्रमाणित करेगी

khaskhabar.com: बुधवार, 06 जनवरी 2021 5:38 PM (IST)
अमेरिकी कांग्रेस विरोध प्रदर्शन के बीच बाइडेन की जीत प्रमाणित करेगी
वाशिंगटन| अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के विरोध के बीच राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन की जीत की पुष्टि करने के लिए बुधवार को बैठक बुलाई है। बीबीसी ने बताया कि कांग्रेस के संयुक्त सत्र में चुनावी कॉलेज के वोटों की गिनती और जीत की पुष्टि की जाएगी। कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने सत्र बुलाए जाने पर औपचारिक रूप से आपत्ति जताते हुए ट्रंप के प्रयासों का समर्थन करने का वादा किया है। सैकड़ों नेशनल गार्ड सदस्य लामबंद हो रहे हैं।
ट्रंप समर्थकों ने अपनी हार के प्रमाण के खिलाफ रैली के लिए वाशिंगटन डीसी में इकट्ठा होना शुरू कर दिया है। संभावना है कि वे इसके विरोध में प्रदर्शन करेंगे।
ट्रंप ने मंगलवार को एक ट्वीट में घोषणा की थी कि वह अगले दिन "सेव अमेरिका रैली' में अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बिना किसी सबूत के, धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए 3 नवंबर को हुए चुनाव को रद्द करने की मांग की थी, जिसे नकार दिया गया था।
डेमोक्रेट बाइडेन 20 जनवरी को राष्ट्रपति के रूप में अपनी पारी की शुरुआत करेंगे।
कांग्रेस की दो सदन - प्रतिनिधि सभा और सीनेट का बुधवार को एक संयुक्त सत्र आयोजित होगा, जहां चुनावी मतों का रिकॉर्ड रखने वाले अमेरिका के 50 राज्यों से आए सीलबंद प्रमाणपत्र खोले जाएंगे।
अमेरिकी प्रणाली के तहत हुए मतदान में निर्वाचक मंडल की ओर से ट्रंप के पक्ष में 232 और बाइडेन के पक्ष में 306 वोट आए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement