US bombers, fighter jets in bombing drill over Korean peninsula, says South Korea-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को हडक़ाया, लड़ाकू विमान उड़ाकर दिखाई ताकत

khaskhabar.com: सोमवार, 18 सितम्बर 2017 5:09 PM (IST)
अमेरिका ने उत्तर कोरिया को हडक़ाया, लड़ाकू विमान उड़ाकर दिखाई ताकत
सोल। उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। उत्तर कोरिया की ओर से हाल ही में न्यूक्लियर और मिसाइल परीक्षणों के बाद अमेरिका के चार फाइटर जेट और दो बम वर्षक विमानों ने कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर उड़ान भरकर ताकत दिखाई। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि चार एफ-35बी फाइटर जेट और दो बी-1बी बमवर्षक विमानों ने प्रायद्वीप के ऊपर उड़ान भरकर अमेरिका और साउथ कोरिया की साझा ताकत का प्रदर्शन किया। उत्तर कोरिया की परमाणु और मिसाइल हमले की धमकियों के मद्देनजर यह शक्ति प्रदर्शन किया गया। उत्तर कोरिया की ओर से 3 सितंबर को किए गए छठे और सबसे ताकतवर न्यूक्यिर टेस्ट और जापान के ऊपर से मिसाइल छोडऩे से बढ़े तनाव के बाद यह पहला मौका था, जब अमेरिकी फाइटर जेट्स ने उड़ान भरी। साउथ कोरिया की डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया कि अमेरिकी फाइटर जेट्स ने 4 दक्षिण कोरिया एफ-15के फाइटर जेट्स के साथ उड़ान भरी। हालांकि यह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साझा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा था। दक्षिण कोरिया ने कहा कि दोनों देश अपनी साझा ताकत को प्रदर्शित करने के लिए इस तरह के अभ्यास करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement