US bans 9 people from Iran-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका ने ईरान के 9 लोगों, इकाइयों पर प्रतिबंध लगाए

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 मई 2018 09:08 AM (IST)
अमेरिका ने ईरान के 9 लोगों, इकाइयों पर प्रतिबंध लगाए
वाशिंगटन। अमेरिकी वित्त विभाग ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स-कोड्स फोर्स (आईआरजीसी-क्यूएफ) को लाखों डॉलर की राशि मुहैया कराने के लिए ईरान के नौ लोगों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐतिहासिक ईरान समझौते से अलग होने के ऐलान के बाद आया है। वित्त विभाग ने कहा कि वह ईरान में व्यापक मुद्रा विनिमय नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ मिलकर काम कर रहा है। विभाग ने जारी बयान में कहा कि ईरान का केंद्रीय बैंक आईआरजीसी-क्यूएफ की योजना से जुड़ा हुआ था और उसके करेंसी नेटवर्क को सक्रिय रूप से मदद पहुंचा रहा था। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement