Urban Service Camp 2026: Immediate resolution provided in Mansarovar Zone; camp to be held in Vidyadhar Nagar on Thursday -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

“शहरी सेवा शिविर 2026” में मानसरोवर जोन में मिला त्वरित समाधान, गुरुवार को विद्याधर नगर में लगेगा शिविर

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 जून 2026 7:47 PM (IST)
“शहरी सेवा शिविर 2026” में मानसरोवर जोन में मिला त्वरित समाधान, गुरुवार को विद्याधर नगर में लगेगा शिविर
जयपुर। नगर निगम द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक “शहरी सेवा शिविर 2026“ का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को मानसरोवर जोन में मानसरोवर जोन कार्यालय, सैक्टर 9, गोखले मार्ग, षिप्रा पथ रोड, मानसरोवर में षिविर आयोजित किया गया। गुरूवार को विद्याधर नगर जोन में विद्याधर नगर जोन कार्यालय, अम्बाबाडी सर्किल में षिविर आयोजित किया जायेगा। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि ‘‘शहरी सेवा शिविर-2026’’ के तहत आमजन से प्राप्त विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जायेगा। इन षिविरों का मुख्य उद्देष्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को समस्त सेवाऐं उपलब्ध करवाने तथा उनसे संबंधित अन्य प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर नागरिकों को राहत प्रदान करना है जिसके लिये नगर निगम द्वारा भी आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिष्चित किया जायेगा। षिविर में आमजन को किसी तरह की परेषानी ना हो इसके लिये बिजली, पानी, बैठने की व्यवस्था, छाया आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। षिविर में चिन्हित समस्याओं लंबित प्रकरणों में प्राप्त आवेदनों, प्रार्थना पत्रों, सुझावों का तत्परता से समाधान व निस्तारण जा रहा है। आमजन की सुविधा एवं जानकारी हेतु षिविरों में हेल्प डेस्क भी लगायी गई है।
सफलता की कहानी
मानसरोवर जोन में षिविर में आये हुये कृष्णा गुर्जर ने बताया कि शहरी सेवा षिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन किया। आवष्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें 15 हजार रूपये का ऋण प्रदान किया गया उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से छोटे स्ट्रीट वेंडर्स को आसानी से ऋण मिल रहा है, जिससे वे अपना स्वरोजगार शुरू कर आर्थिक स्थिति मजबूत बना सकते है। ऋण प्राप्त होने पर उन्होंने नगर निगम प्रषासन एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
मानसरोवर जोन में षिविर में आये हुये श्रीमती प्रेम देवी शर्मा ने मानसरोवर जोन में चल रहे शहरी सेवा षिविर में अपने मकान के पट्टे के लिए आवेदन किया आवष्यक दस्तावेज लगाकर आवेदन जमा करने के कुछ समय पष्चात ही शहरी सेवा षिविर के अन्तर्गत नगर निगम प्रषासन द्वारा प्रेम देवी शर्मा को उनके मकान का पट्टा तैयार कर प्रदान किया गया प्रेम देवी शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा उनका कार्य बहुत ही कम समय में ओर नगर निगम के पूर्ण सहयोग के साथ संपन्न हुआ प्रेम देवी ने बताया कि मकान का पट्टा प्राप्त कर उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई है जिसके लिए वह नगर निगम प्रषासन का बहुत धन्यवाद व्यक्त किया गया।

शिविरों में मिल रही आमजन को तत्काल राहतः

मानसरोवर जोन में शिविर में आये हुये जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन के 143 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से 143 आवेदनों के ही प्रमाण पत्र तत्काल जारी किए गए। मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के 5 आवेदनों के बैकों द्वारा स्वीकृत किया गया। भवन निर्माण के 15 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। स्ट्रीट लाईट मरम्मत के 10 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
गुरूवार को यहाँ आयोजित होगा शिविर:

गुरूवार को विद्याधर नगर जोन के विद्याधर नगर जोन कार्यालय, अम्बाबाडी सर्किल में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
अभियान के तहत किए जाने वाले कार्य
1. शहर को स्वच्छ, सुन्दर व्यवस्थित बनाये जाने हेतु सम्पूर्ण शहर की वृहद् स्तर पर साफ-सफाई की व्यवस्था।
2. सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के तहत नई स्ट्रीट लाइटें लगाना एवं बंद पड़ी लाइटों को चालू कराना।
3. निराश्रित पशुओं को पकड़ना
4. सीसी, डामर सड़क मरम्मत, पेचवर्क के प्रस्ताव स्वीकृत कर मौके पर कार्य किये जायेगे।
5. नालों की मरम्मत, फैरों कवर व मैन हाॅल की मरम्मत, सीवर लाइन के लीकेज की मरम्मत के कार्य किये जायेगे।
6. लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी करना।
7. अनुमोदित योजनाओं के पट्टे/69-ए, 54-ई, 50-बी, 60-सी के अंतगर्त पट्टे/उपविभाजन-पुर्नगठन/भू-उपयोग परिवर्तन/नामान्तरण/खांचा भूमि/लीज मुक्ति प्रमाण पत्र/भवन निर्माण स्वीकृति आदि अन्य प्रकरणों का निस्तारण किया जायेगा।
6. यू.डी टैक्स जमा करवाने की सुगम व्यवस्था की जायेगी।
7. पी.एम स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम (संबंधित 173 निकायों में संचालित) के अन्र्तगत लाभार्थियों की प्रोफाइलिंग कर केन्द्रीय सरकार की फ्लैगषिप सामाजिक सुरक्षा योजनाओं यथा पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम जन-धन योजना, जननी सुरक्षा योजना, श्रम योगी मान-धन योजना, भवन निर्माण वर्कर का पंजीकरण, वन नेषन-वन राषन कार्ड, मातृ-वन्दना योजना का लाभ दिलाया जायेगा। पी.एम स्वनिधि के लक्ष्य अनुरूप नये आवेदन पत्र भरवाना तथा लम्बित आवेदन पत्रों का ऋण वितरण करवाये जायेंगे।
8. जन्म मृत्यु/विवाह पंजीयन प्रमाण/फायर एन.ओ.सी/ट्रेड लाईसेंस/साईनेज लाईसेंस/सीवर कनेक्षन/ओ.एफ.सी-मोबाईल टावर एन.ओ.सी/ई.डब्लयू.एस. प्रमाण पत्र जारी कराना।
9. शहर के प्रमुख चैराहों/डिवाइडरों का रख-रखाव एवं सौन्दर्यीकरण।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement