Advertisement
“शहरी सेवा शिविर 2026” के तहत किशनपोल जोन में शिविर आयोजित, मौके पर ही समाधान से लोगों को राहत

शिविर में एक खास उदाहरण देखने को मिला, जब नव दंपति अर्जुन और अनैना पुरोहित विदाई के तुरंत बाद विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शिविर पहुंचे। नगर निगम अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही उनका विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया, जिससे दंपति ने निगम का आभार जताया।
153 प्रमाण पत्र तत्काल जारी
शिविर में जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीयन से संबंधित कुल 153 आवेदन प्राप्त हुए और सभी के प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी कर दिए गए। वहीं नगरीय विकास कर के 4 मामलों में 15.19 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा करवाई गई।
सफलता की कहानियां बनीं प्रेरणा
किशनपोल निवासी नदीम हुसैन की यूडी टैक्स से जुड़ी समस्या का समाधान कुछ ही समय में कर दिया गया और उन्हें 10 प्रतिशत की छूट का लाभ भी मिला। वहीं सुनील कुमार को पीएम स्वनिधि योजना के तहत 50 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत कर चेक प्रदान किया गया, जिससे वे अपने रोजगार को आगे बढ़ा सकेंगे।
दोनों लाभार्थियों ने शिविर की व्यवस्था और त्वरित समाधान के लिए राज्य सरकार और नगर निगम का आभार व्यक्त किया।
मंगलवार को सिविल लाइंस जोन में शिविर
नगर निगम के अनुसार, मंगलवार को सिविल लाइंस जोन में सिविल लाइंस जोन कार्यालय, मोचियों की छबील और साईस पार्क के पास शहरी सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान मौके पर करवा सकेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


