Uproar on unnao rape case in lok sabha, congress demand reply of home minister amit shah-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Unnao Rape Case : लोकसभा में उठा मुद्दा, कांग्रेस की मांग, सदन में बयान दें गृह मंत्री

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 जुलाई 2019 1:24 PM (IST)
Unnao Rape Case : लोकसभा में उठा मुद्दा, कांग्रेस की मांग, सदन में बयान दें गृह मंत्री
नई दिल्ली। लोकसभा (Lok Sabha) में भी मंगलवार को उन्नाव रेप केस (Unnao Rape Case) छाया रहा। आज कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने उन्नाव रेप पीडि़ता और उसके परिवार के साथ हुए सडक़ हादसे का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश शर्मसार महसूस कर रहा है। उन्नाव की घटना सभ्य समाज के माथे पर कलंक है। जिस उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का दावा किया जा रहा है, वह अधम प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नाबालिग के साथ रेप के गवाह को मारने के लिए परिवार को ले जा रही गाड़ी पर ट्रक चढ़ा दिया गया। हादसे में पीडि़ता की चाची और मौसी ने दम तोड़ दिया। हम चाहते हैं कि इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह सदन में बयान दें और बताएं कि हम कौनसे हिंदुस्तान में रह रहे हैं? हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामले मे राजनीति नहीं करनी चाहिए। सीबीआई जांच हो रही है और एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। यूपी सरकार पूरी निष्पक्षता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement