Advertisement
देश को सोने की चिड़िया बनाने में यूपी का होगा हाथ, अब मजदूर मुंबई नहीं जाने वाले

मुंबई क्यों नहीं वापस जाएंगे मजदूर? इस सवाल पर रवि किशन ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में सभी को रोजी-रोटी मुहैया कराने की दिशा में प्रयास तेज किए हैं। 50 लाख लोगों को रोजगार देने की तैयारी है। चीन से उठने वाली कंपनियां उत्तर प्रदेश में ही आएंगी। क्योंकि सबसे ज्यादा जमीन और मजदूर यूपी में ही हैं। ईश्वर की कृपा से अब पन्ना पलटने वाला है। अब गांव-गांव रोजगार मिलेगा। मनरेगा का सफल क्रियान्वयन चल रहा है। एमएसएमई सेक्टर पर भी खूब जोर दिया जा रहा है।"
गोरखपुर सांसद रवि किशन ने महाराष्ट्र से मजदूरों के पलायन के मुद्दे पर आईएएनएस से कहा, "वैसे यह समय राजनीतिक टीका-टिप्पणी करने का नहीं हैं, लेकिन राज्य सरकार से कुछ तो चूक हुई ही है। जिसके कारण तमाम मजदूर बेचारे सैकड़ों किलोमीटर पैदल ही घर के लिए निकल पड़े। महाराष्ट्र में मजदूरों को मालिकों ने सहयोग नहीं किया। उनके वेतन का भुगतान नहीं हुआ। कई कारणों से मजदूर घर लौटने के लिए मजबूर हुए।"
रवि किशन सांसद निधि ही नहीं, अपना पांच साल का वेतन भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दान कर चुके हैं। लॉकडाउन से मुंबई में ही फंसे होने के वावजूद वह संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में बड़े पैमाने पर राहत कार्यो का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने गोरखपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम बना रखी है, जिसने अब तक दो लाख 80 हजार किलो राशन का वितरण किया है। मुंबई के आवास से भी रवि किशन राशन वितरण कर रहे हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े आर्थिक संकट से जूझते कलाकारों को भी सहायता पहुंचा रहे हैं।
रवि किशन के मुताबिक, लॉकडाउन के कारण वह मुंबई में ही फंस गए। उनकी बिल्डिंग में एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकते। मुंबई से गोरखपुर अगर पास लेकर गए भी तो वहां 14 दिन क्वारंटाइन रहना पड़ेगा और लोग देखने के लिए उमड़ेंगे, जिससे गोरखपुर में सोशल डिस्टेंसिंग प्रभावित हो सकती है। रवि किशन ने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की घरवापसी के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी बात की। जिससे गोरखपुर व आसपास के जिलों के 70 से 80 हजार लोगों की घरवापसी का रास्ता साफ हुआ।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


