UP : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का ऐलान - राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव

अजय राय के काशी पहुंचने पर खूब स्वागत हुआ। जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका गांधी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, हमारा एक-एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी बौखला गईं हैं। वो 13 रुपये किलो चीनी दिला रहीं थीं। पूछा कि 13 रुपये किलो चीनी मिल रहा है क्या?
अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो विश्वास किया है, उस विश्वास को लेकर आम जनता में जाएंगे।
अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी का सिपाही और कार्यकर्ता जो लड़ाई पूरी मजबूती के साथ भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ा था, अब इसे चंदौली से गाजियाबाद तक लड़ा जाएगा। बनारस की धरती महादेव की धरती है। महादेव की धरती से बिगुल बजा है। जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी।
अजय राय ने अपने पहले कदम के बारे में बताते हुए कहा कि वे आम कार्यकर्ता और साधारण व्यक्ति हैं। हम सबसे पहले गाजीपुर शहीदों को नमन करने जा रहे हैं। राय ने कि इस प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई और लोगों को डराकर अपने साथ लेने का है। वे लोगों को ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर माहौल बना रहे हैं। अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक जो प्यार का पैगाम दिया है, खड़गे साहब ने और हमारी नेता प्रियंका गांधी का जो संदेश है, उसे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएंगे।ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लखनऊ
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Traffic
Features


