UP: farmer in debt commits suicide in fatehpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्जदार किसान ने की आत्महत्या

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 5:39 PM (IST)
कर्जदार किसान ने की आत्महत्या
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेसाही खुर्द में मंगलवार सुबह कर्ज में डूबे लगभग 34 वर्षीय किसान ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार,टेसाही खुर्द निवासी बाबूसिंह का पुत्र रामसिंह किसानी करता था और उसने खेती करने के लिए बैंक से काफी कर्ज लिया था। वह कर्ज न चुका पाने के कारण मानसिक तनाव में रहता था। आखिरकार मंगलवार सुबह उसने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस न ने शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बडे भाई श्यामू सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि उसके भाई पर बैंक का कर्ज था,अदा न कर पाने के कारण उसने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। (आईएएनएस/आईपीएन)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement