Advertisement
कस्तूरबा गांधी जिन्होंने पूरा जीवन देश के नाम कुर्बान कर दिया

क्रांतिकारी गतिविधियों के कारण 1932 और 1933 में बा का अधिकांश समय जेल में ही बीता। सन् 1939 में उन्होंने राजकोट रियासत के राजा के विरोध में भी सत्याग्रह में भाग लिया। वहां के शासक ठाकुर साहब ने प्रजा को कुछ अधिकार देना स्वीकार किया था परन्तु बाद में वह अपने वादे से मुकर गए थे। ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन के दौरान अंग्रेजी सरकार ने बापू समेत कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं को 9 अगस्त 1942 को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बा ने मुंबई के शिवाजी पार्क में भाषण करने का निश्चय किया, यहां पहुंचने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
22 फरवरी 1944 को कहा अलविदा
मुंबई से गिरफ्तार कर कस्तूरबा गांधी को पूना के आगा खां महल में भेज दिया गया। सरकार ने महात्मा गांधी को भी यहीं रखा था। उस समय वे अस्वस्थ थी। गिरफ्तारी के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ता ही गया। जनवरी 1944 में उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ा। उनके निवेदन पर सरकार ने आयुर्वेद के डॉक्टर का प्रबंध भी कर दिया। इसके बाद कुछ समय के लिए उन्हें कुछ आराम भी मिला लेकिन 22 फरवरी 1944 को उन्हें फिर से दिल का दौरा पड़ा और बा हमेशा के इस दुनिया से चली गईं।
ये भी पढ़ें - एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



