Union Cabinet Minister Uma Bharti Writes Open Letter on Movie Padmavati-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उमा भारती भी कूदी पद्मावती विवाद में, ट्विटर पर लिखा यह खुला खत

khaskhabar.com: शनिवार, 04 नवम्बर 2017 5:57 PM (IST)
उमा भारती भी कूदी पद्मावती विवाद में, ट्विटर पर लिखा यह खुला खत
नई दिल्ली। बीजेपी नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती भी अब पद्मावती को लेकर चल रहे विवाद में कूद गई हैं। उमा भारती ने ट्विटर पर एक खुला खत शेयर किया है। इस खत में उमा भारती ने लिखा है कि उलाउद्दीन खिलजी एक व्याभिचारी हमलावर था। साथ ही उन्होंने लिखा है कि उलाउद्दीन खिलजी पद्मावती पर बुरी नजर रखता था। ज्ञातव्य है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की रिलीज को लेकर विवाद चल रहा है। राजपूत समाज इस फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहा है। अब उमा भारती ने ट्विटर पर लिखा है कि पद्मावती को राजपूत समाज से न जोडकर भारतीय नारी की अस्मिता से जोडा जाए। उन्होंने लिखा कि रिलीज से पहले इतिहासकार, फिल्मकार और आपत्ति करने वाले समुदाय के प्रतिनिधि और सेंसर बोर्ड मिलकर कमिटी बनाएं और इस पर फैसला करें। उमा भारती ने लिखा कि कुछ बातें राजनीति से परे होती हैं। उमा भारती ने लिखा कि मैं भी एक भारतीय महिला हूं और हर चीज को वोट की नजर से नहीं देख सकते। उमा ने लिखा कि वह हमेशा स्त्रियों के सम्मान की चिंता जरूर करेंगी। राजपूत समाज कर रहा है फिल्म का विरोध:

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement