UN to issue special postal stamps on international yoga day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योग दिवस:UN निकालेगा डाक टिकट

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 9:04 PM (IST)
योग दिवस:UN निकालेगा डाक टिकट
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन (यूएनपीए) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को न्यूयॉर्क में 10 योगासनों पर डाक टिकट जारी करने जा रहा है। सभी 10 डाक टिकट अलग-अलग 1.15 डॉलर मूल्य के होंगे और प्रत्येक टिकट पर अलग-अलग योगासन की मुद्राएं होंगी और पृष्ठभूमि में देवनागरी लिपि में बडा-सा ऊं का निशान होगा। वर्ष 2016 में यूएनपीए ने कर्नाटक शास्त्रीय गायिका एमएस सुब्बालक्ष्मी के सम्मान में एक टिकट जारी किया था। यह टिकट वर्ष 1966 में संयुक्त राष्ट्र में उनकी प्रस्तुति की 50वीं वर्षगांठ पर जारी किया गया था। संयुक्त राष्ट्र के इन डाक टिकटों का इस्तेमाल न्यूयॉर्क, जेनेवा और वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र केंद्रों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पत्र और पैकेट भेजने में किया जा सकता है। हालांकि, योग के ये टिकट सिर्फ अमेरिकी डॉलर में न्यूयॉर्क में जारी किए जा सकते हैं। (आईएएनएस)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement