UN Security Council meeting on Syria crisis-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीरिया संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 सितम्बर 2016 1:40 PM (IST)
सीरिया संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सीरिया संकट पर 21 सितंबर को एक उच्चस्तरीय बैठक करने जा रही है। इसका उद्देश्य मौजूदा सीरिया संकट का राजनीतिक समाधान निकालना है। संयुक्त राष्ट्र में न्यूजीलैंड के स्थाई दूत गेरार्ड जैकबस वैन बोहेमेन ने बताया कि न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक सीरिया में शांति की बहाली के उद्देश्य से महत्वपूर्ण है। बोहेमेन ने गुरुवार को बताया कि बैठक का आयोजन संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक उच्चस्तरीय सम्मेन से इतर होगा, जो 20 सितंबर से शुरू हो रही है। इस संबंध में सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों को निमंत्रण दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव के चुनाव को लेकर भी परिषद के सदस्य दो स्ट्रा पोल (अनौपचारिक चुनाव) में हिस्सा लेंगे। इसका उद्देश्य अगले संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए उम्मीदवारों के नाम व संभाव्यता का अनुमान लगाना होगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लडऩे के लिए हवाई सुरक्षा बनाने पर चर्चा को लेकर भी एक उच्च स्तरीय बैठक होगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement