-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफ़ग़ानिस्तान: पाबन्दियों के साए में, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट

Source: UN News: गुरुवार, 26 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान: पाबन्दियों के साए में, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट
अफ़ग़ानिस्तान में सहायता एवं विकास एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि देश में महिलाओं व लड़कियों के अधिकारों व आज़ादी पर प्रहार बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से उनके लिए अहम चिकित्सा देखभाल हासिल कर पाना भी कठिन हो रहा है. इस संकट की एक बड़ी वजह, अगस्त 2021 में अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता अपने नियंत्रण में लेने के बाद, तालेबान प्रशासन द्वारा जारी किए गए 100 से अधिक आधिकारिक आदेश हैं. इन फ़रमानों के ज़रिए महिलाओं के घर से बाहर आने-जाने, उनकी शिक्षा और रोज़गार अवसरों तक पहुँच पर पाबन्दियाँ थोपी गई हैं.देश में मानवीय सहायता कार्यक्रम के लिए धनराशि में कटौतियों की वजह से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. महिला सशक्तिकरण के लिए यूएन संस्था (UN Women) के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान में विशाल मानवीय आवश्यकताएँ हैं, जोकि निरन्तर बढ़ रही हैं.मानवीय सहायता सम्बन्धी कार्रवाई के लिए यूएन संस्था की प्रमुख, सोफ़िया कॉलटॉर्प हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान यात्रा से लौटी हैं, और उन्होंने आगाह किया है कि यह आशंका है कि देश में 2.2 करोड़ महिलाओं व लड़कियों के लिए दीर्घकाल में स्वास्थ्य देखभाल को ही नकार दिया जाए. © UN Women/Sayed Habib Bidell एक अफ़ग़ान महिला अब बेरोज़गार है और घर में अपनी दो बेटियों के साथ बैठी है. किसी का समर्थन नहींउन्होंने कहा कि कुनार में उनकी एक महिला से मुलाक़ात हुई, जिसने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच न होने के कारण उनका कई बार गर्भपात हो चुका था. “मेरी मुलाक़ात कुछ ऐसे पुरुषों से भी हुई, जिन्होंने उन पाबन्दियों को बयाँ किया, जो उन्हें महिलाओं की मदद करने से रोकती हैं.”“मैं ऐसी महिलाओं से मिली, जो अपने घरों से बेघर होने और पिछले साल आए भूकम्प में अपना सब कुछ खो देने के बाद अब दूसरी सर्दी का सामना कर रही हैं. इनमें से कई महिलाएँ, उसके बाद से अब तक पाकिस्तान के साथ टकराव या हाल के महीनों में आई भीषण बाढ़ के कारण भी विस्थापित हो चुकी हैं.”यूएन वीमैन, संयुक्त राष्ट्र मानवतावदी कार्यालय (OCHA) और उसके साझेदार संगठनों ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अफ़ग़ानिस्तान में सहायता धनराशि में कटौती से राहत प्रयासों पर बड़ा असर हुआ है.क़रीब 300 मानवीय स्वास्थ्य केन्द्र बन्द हो चुके हैं या उनकी सेवाएँ रोक दी गई हैं, जिससे 10 लाख से अधिक महिलाएँ व लड़कियाँ प्रभावित हुई हैं.लैंगिक-आधारित हिंसा से बच गई महिलाओं के लिए बनाए गए 193 से अधिक सम्पर्क एवं सहायता केन्द्र बन्द हो चुके हैं, जिससे 10 लाख से अधिक महिलाएँ व लड़कियाँ प्रभावित हुई हैं.34 लाख ज़रूरतमन्द महिलाओं और लड़कियों को अब जल, स्वच्छता व साफ़-सफ़ाई सम्बन्धी सेवाएँ मिलने की सम्भावना नहीं रह गई है.अहम सेवाओं पर संकटयूएन वीमैन, देश में ज़रूरतमन्दों को आपात नक़दी सहायता प्रदान कराने के अलावा परामर्श सेवाएँ और छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराता है.सोफ़िया कॉलटॉर्प ने कहा कि ये सेवाएँ बेहद अहम हैं, लेकिन तालेबान के उन फ़रमानों के असर को समाप्त नहीं कर सकती हैं, जिन्होंने घरों के भीतर होने वाली हिंसा और दुर्व्यवहार से महिलाओं की रक्षा करने वाले सुरक्षा उपायों को ख़त्म कर दिया है.उन्होंने 24 वर्षीय एक महिला की व्यथा बयाँ की है, जिसे उसके ही पिता ने 18 महीनों तक अपने ही घर में क़ैद करके रखा था.“उसके साथ अक्सर दुर्व्यवहार किया जाता था और खाने तक से वंचित रखा जाता था. उसके अपने शब्दों में, ‘मुझे ऐसा लगता है कि यह ज़िन्दगी मेरे लिए बनी ही नहीं है.’ उसके जीवन में बदलाव तभी आया, जब उसने और उसके पिता ने महिलाओं को हिंसा से बचाने व उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाए गए एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया.” “इसके बाद, उसके पिता ने उस महिला के साथ दुर्व्यवहार करना बन्द कर दिया.”सोफ़िया कॉलटॉर्प के अनुसार, महिलाएँ जीवित रहने, अपने परिवारों की देखभाल करने, एक-दूसरे का सहारा बनने और उम्मीद बनाए रखने के रास्ते तलाश रही हैं. लेकिन, हम इस स्थिति को सामान्य मानकर स्वीकार नहीं कर सकते हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement