×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 26, 2026 10:32 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
युद्ध के घावों से जूझते महिलाओं व बच्चों के लिए, न्याय का मरहम है ज़रूरी
Source: UN News: गुरुवार, 26 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
किसी देश या समुदाय में टकराव समाप्त होने के लम्बे समय बाद भी, युद्ध का दंश रोज़मर्रा के ज़ीवन में आम नागरिकों को प्रभावित करता रहता है. हिंसक टकराव के दौरान यौन हिंसा से गुज़रने के बाद जीवित बच गई महिला द्वारा तथाकथित सामाजिक कलंक व निर्धनता से जूझना और पहुँच से दूर न्याय व्यवस्था में संघर्ष करना. किसी स्वास्थ्य केन्द्र के क्षतिग्रस्त होने का अर्थ है, आपात चिकित्सा सुविधा के बिना ही बच्चे को जन्म देना. एक विद्यालय के बर्बाद होने का अर्थ है, बच्चों का न केवल शिक्षा से वंचित होना बल्कि सुरक्षित और बेहतर भविष्य की आशा भी खो देना.यूएन मानवाधिकार कार्यालय (
OHCHR
) का मानना है कि ऐसे मामलों में आँकड़ों से दूर हटकर यह समझना अहम है कि लोगों के जीवन में न्याय के वास्तविक मायने क्या हैं.अपराधों के लिए ज़िम्मेदार लोगों पर मुक़दमा चलाना महत्वपूर्ण है, मगर भुक्तभोगियों और हिंसा से बचे लोगों को चिकित्सा व मनोवैज्ञानिक देखभाल, सुरक्षित आवास, शिक्षा, आजीविका के साधन और उनके साथ हुई घटनाओं को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया जाना भी आवश्यक है.इसके साथ-साथ, प्रभावित व्यक्तियों को उन निर्णयों की प्रक्रिया का भी हिस्सा बनाया जाना चाहिए, जिनका उद्देश्य उनके साथ हुए नुक़सान की भरपाई करना है.लड़ाई के दौरान हुई यौन हिंसा, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर दीर्घकालिक प्रभाव छोड़ जाती है. अक्सर, महिलाओं व लड़कियों को उनकी जातीय पहचान के कारण निशाना बनाया जाता है. ©UNICEF/Souleiman सीरिया के अल-तबक़ा शहर में, कुछ बच्चे एक क्षतिग्रस्त कार के पास से गुज़र रहे हैं. (फ़ाइल) न्याय, पहुँच से दूरयौन हिंसा के बाद जीवित बची महिलाओं को उनके परिवारों या समुदायों द्वारा अस्वीकार किया जा सकता है, जबकि बलात्कार से जन्मे बच्चों को भी भेदभाव का सामना करना पड़ सकता है. पीड़ितों को बदला लिए जाने, कथित सामाजिक कलंक की आशंका और परिवार द्वारा अस्वीकार किए जाने का डर भी होता है, और यह उन्हें दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराने से रोक सकता है.बच्चों के अधिकार के गम्भीर उल्लंघन मामलों में हत्याएँ, हथियारबन्द गुटों में जबरन भर्ती, यौन हिंसा, अपहरण, विद्यालयों व अस्पतालों पर हमले और मानवीय सहायता पहुँचाने में बाधा डालने समेत अन्य घटनाएँ हैं. सशस्त्र बलों या हथियारबन्द समूहों से जुड़े बच्चों को भी अक्सर संरक्षण व पुनर्वास की आवश्यकता वाले पीड़ितों के बजाय अपराधियों के रूप में देखा जाता है.शिक्षा, स्वास्थ्य समेत आवश्यक सेवाओं व बुनियादी ढाँचों की बर्बादी उनके लिए संकट को और गहरा कर देती है, और बिना किसी वेतन के देखभाल सम्बन्धी कार्यों का बोझ भी बढ़ता है, जिसे अक्सर महिलाएँ ही उठाती हैं.लम्बी अदालती प्रक्रिया का ख़र्च, असुरक्षा का एहसास, न्यायालयों से दूरी और क़ानूनी सहायता की कमी जैसे कारण कई लोगों के लिए न्याय पाने की प्रक्रिया को कठिन बना देते हैं. ©UNICEF /Tess Ingram सूडान में किशोर आयु की विस्थापित लड़कियाँ एक शरणार्थी शिविर में यूनीसेफ़ के एक मनोसामाजिक सेवा सत्र में हिस्सा ले रही हैं. क्षतिपूर्ति, एक अहम आवश्यकतान्याय का अर्थ केवल अपराधियों को दंडित करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह पीड़ितों और हिंसा के बाद जीवित बचे लोगों को जीवन फिर से सँवारने में मदद देना भी है. यूएन मानवाधिकार कार्यालय के अनुसार, पाँच अहम बिन्दुओं पर ध्यान दिया जाना ज़रूरी है: पुनर्स्थापन (Restitution): पीड़ितों को उनकी पहले की स्थिति में वापिस लाना, जिसमें छीन ली गई सम्पत्ति वापिस लौटाना और पारिवारिक जीवन को फिर से स्थापित करना है. ग्वाटेमाला में, गृहयुद्ध के दौरान यौन दासता का शिकार बनाई गई महिलाओं के मामले में न्यायालयों ने भूमि वापस करने के आदेश दिए थे.मुआवज़ा (Compensation): प्रभावित लोगों को हुए नुक़सान के लिए आर्थिक हर्जाना प्रदान करना. वर्ष 2024 में, ‘ग्लोबल सर्वाइवर्स फ़ंड’ के सहयोग से यूक्रेन ने एक परियोजना शुरू की, जिसके तहत हिंसक टकराव के दौरान यौन हिंसा से गुज़रने वाली महिलाओं को अन्तरिम मुआवज़े के रूप में तीन हज़ार यूरो देने की व्यवस्था की गई.पुनर्वास (Rehabilitation): चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक, क़ानूनी और सामाजिक सहायता उपलब्ध कराना. पेरू में, क्षतिपूर्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत निःशुल्क चिकित्सा एवं मनोवैज्ञानिक देखभाल के साथ-साथ साक्षरता प्रशिक्षण और आजीविका सम्बन्धी सहायता प्रदान की गई है.संतुष्टि एवं न्यायिक-सामाजिक मान्यता (Satisfaction): वास्तविकता को सार्वजनिक रूप से सामने लाने, सार्वजनिक माफ़ी, स्मरण कार्यक्रमों व अपराधियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के ज़रिए पीड़ितों के अनुभवों को स्वीकारना. सिएरा लियोन में, सत्य एवं मेल-मिलाप आयोग ने बच्चों के अनुभवों पर एक अलग अध्याय तैयार किया है.पुनरावृत्ति न होने की गारंटी (Guarantees of Non-Repetition): मानवाधिकार उल्लंघन के मूल कारणों का समाधान करना, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोका जा सके.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Traffic
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
और खबरें
Features
राजस्थान के परिणाम के लिए केंद्रीय नेतृत्व जिम्मेदार
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
चुनावी महासंग्राम की राह पर उत्तर प्रदेश
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces