-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुरक्षा परिषद: यूक्रेन युद्ध अब और ख़तरनाक रूप लेता जा रहा है

Source: UN News: शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
सुरक्षा परिषद: यूक्रेन युद्ध अब और ख़तरनाक रूप लेता जा रहा है
बीते पाँच वर्षों से यूक्रेन में जारी युद्ध, रिकॉर्ड स्तर पर मौतों, विध्वंस और आम नागरिकों की पीड़ा वजह बना हुआ है, जोकि न केवल और ख़तरनाक रूप ले रहा है, बल्कि वहाँ की स्थिति का अनुमान लगा पाना भी कठिन साबित हो रहा है. संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को सुरक्षा परिषद की एक बैठक में यह चेतावनी जारी करते हुए तनाव व टकराव में कमी लाने के लिए व्यावहारिक क़दम उठाए जाने का आग्रह किया है. राजनैतिक व शान्ति निर्माण मामलों के लिए योरोप व मध्य एशिया क्षेत्र की निदेशक कायोको गोटोह ने सोमवार को 15 सदस्य देशों वाली सुरक्षा परिषद में प्रतिनिधियों को वहाँ हालात से अवगत कराया. हाल के दिनों में, यूक्रेन में हुए हमलों में बड़ी संख्या में आम नागरिकों के हताहत होने की पृष्ठभूमि में, यूक्रेन और सुरक्षा परिषद के पाँच योरोपीय सदस्यों ने इस बैठक का आग्रह किया था. 29 अक्टूबर को ड्निप्रो, चेरनिहीव और अन्य इलाक़ों में हुए हमलों में कम से कम 19 लोग मारे गए थे और 50 घायल हुए थे.इस वर्ष, सितम्बर महीने में 328 आम नागरिक मारे गए और 2,105 घायल हुए. पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में यह 85 प्रतिशत की वृद्धि है. 2 नवम्बर को, ज़ैपोरिझझिया क्षेत्र में स्थित कोमिशुवाखा में एक आश्रय स्थल पर रूसी बमबारी में कम से कम 43 लोगों की जान गई. काला सागर में जहाज़ों पर हमलों से नौवहन और वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए ख़तरे उपज रहे हैं. रूस और यूक्रेन के बीच 10-11 नवम्बर को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में बातचीत होनी है. © NGO Proliska अक्टूबर 2026 में, ज़ैपोरिझझिया शहर पर हवाई बमबारी हुई, जिससे बहुमंज़िला इमारतों और निजी घरों को नुक़सान पहुँचा. कूटनैतिक प्रयासों का आग्रहउन्होंने कहा कि नागरिक प्रतिष्ठानों पर रूसी सैन्य बलों के हमलों का स्थानीय आबादी पर भीषण असर हो रहा है. हाल के दिनों में ज़ैपोरिझझिया में एक स्कूल आश्रय केन्द्र, ख़ारकीव में एक अस्पताल, और ड्निप्रो में एक पीड़ा निवारण केन्द्र को निशाना बनाया गया.निदेशक गोटोह ने यूक्रेन द्वारा रूसी महासंघ में किए जा रहे हमलों और उनमें हताहत होने वाले नागरिकों पर भी गहरी चिन्ता व्यक्त की. उन्होंने ध्यान दिलाया कि आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमले, अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का उल्लंघन हैं, भले ही उन्हें कहीं भी अंजाम दिया गया हो.सर्दी के मौसम में ऊर्जा सम्बन्धी बुनियादी ढाँचों पर हमलों में तेज़ी आने की आशंका है, जिसका ख़ामियाज़ा आम यूक्रेनी नागरिकों को भुगतना पड़ सकता है.राजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण मामलों की निदेशक ने शान्ति की दिशा में नए सिरे से कूटनैतिक प्रयासों का आग्रह करते हुए ध्यान दिलाया कि रूसी नियंत्रण वाले इलाक़े, ओलेश्की में छह दिनों का संघर्षविराम यह दर्शाता है कि राजनैतिक इच्छाशक्ति से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है.जमा देने वाली सर्दी में चुनौतियाँमानवीय सहायता में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय में सहायक महासचिव मोहम्मद याहया ने सदस्य देशों को बताया कि यूक्रेन में हो रहे हमलों से लाखों लोगों के लिए, बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. “सर्दी, कोई दूर नज़र आने वाला ख़तरा नहीं है.” रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन में ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है, जिससे लम्बी अवधि के लिए लाखों लोग बिजली और जल आपूर्ति व्यवस्था से वंचित हुए हैं.राजधानी कीव के तीन मुख्य पावर स्टेशन पर अक्टूबर में हुए हमलों की वजह से छह लाख लोगों के लिए बिजली आपूर्ति ठप हो गई. तापमान में गिरावट आ रही है, और ऐसी परिस्थितियों में अस्पतालों व अन्य अति-आवश्यक सेवाओं पर दबाव बढ़ रहा है.मानवीय सहायता संगठनों ने सर्दियों के लिए तैयार अपनी योजना के तहत, 20 लाख से अधिक लोगों तक आपात सहायता पहुँचाने की तैयारी की है, लेकिन सहायक महासचिव ने कहा कि मानवीय राहत, हमलों की वजह से तबाह हुई बिजली ग्रिड का स्थान नहीं ले सकती है.मोहम्मद याहया ने ओलेश्की में मानवीय आधार पर युद्धविराम का स्वागत करते हुए कहा कि लड़ाई में अस्थाई ठहराव आने से, सड़कों को साफ़ करने, राहत सामग्री को रवाना करने और नागरिकों को वहाँ से बाहर निकालने में मदद मिली है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement