-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

COP31: क्या-कुछ है दाँव पर? यूएन जलवायु सम्मेलन से जुड़े कुछ अहम तथ्य

Source: UN News: मंगलवार, 10 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
COP31: क्या-कुछ है दाँव पर? यूएन जलवायु सम्मेलन से जुड़े कुछ अहम तथ्य
जलवायु परिवर्तन से निपटने की नई तकनीकें तेज़ी से विकसित हो रही हैं, मगर लाखों लोग अब भी इनके लाभ से वंचित हैं. ऐसे में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (COP31) के सामने बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु संकट से निपटने के अन्य उपाय हर किसी की पहुँच में हों व उन्हें अपनाना किफ़ायती हो. वर्ष 2026 में विनाशकारी बाढ़, जानलेवा तापलहरों और लम्बे सूखे ने जलवायु संकट की गम्भीरता उजागर की है. वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि दुनिया पेरिस जलवायु समझौते में तय 1.5 डिग्री सेल्सियस की तापमान वृद्धि सीमा पार करने की ओर बढ़ रही है.शक्तिशाली अल नीन्यो की आशंका से हालात और बिगड़ सकते हैं.ऐसी परिस्थितियों में, जलवायु संकट और गहराने की आशंका के बीच, 190 से अधिक देशों के प्रतिनिधि 9 से 20 नवम्बर तक तुर्कीये के अन्ताल्या शहर में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (COP31) के लिए जुटेंगे.वैश्विक तापमान बढ़ने की मुख्य वजह अब भी जीवाश्म ईंधन हैं. मगर, सौर ऊर्जा, बिजली-चालित वाहनों एवं बैटरी भंडारण जैसी स्वच्छ तकनीकों का तेज़ी से विस्तार हो रहा है और ये पहले से अधिक सुलभ हो रही हैं.फिर भी अनेक देश इनका पूरा लाभ क्यों नहीं उठा पा रहे हैं?सम्मेलन से पहले यूएन न्यूज़ ने जलवायु कार्रवाई और न्यायसंगत बदलाव पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष सलाहकार सेल्विन हार्ट से बातचीत की.उन्होंने बताया कि COP31 में किन मुद्दों पर चर्चा होगी, जलवायु कार्रवाई की राह में क्या बाधाएँ हैं और सम्मेलन से क्या हासिल हो सकता है. COP31 क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?COP यानि ‘Conference of the Parties’, संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ़्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) से जुड़े देशों का वार्षिक सम्मेलन है.इसमें देश जलवायु कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा करते हैं और आगे के क़दमों पर सहमति बनाने का प्रयास करते हैं.वर्ष 2015 में इसी सम्मेलन में ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौता अपनाया गया था. इसके तहत देशों ने वैश्विक तापमान वृद्धि को औद्योगिक युग से पहले के स्तर की तुलना में 2 डिग्री सेल्सियस से काफ़ी नीचे रखने और इसे 1.5 डिग्री तक सीमित करने के प्रयासों पर सहमति जताई थी.अब इन सम्मेलनों में सरकारों के अलावा उद्योग जगत, वैज्ञानिक, आदिवासी समुदाय, युवजन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेते हैं.संयुक्त राष्ट्र के विशेष सलाहकार सेल्विन हार्ट कहते हैं, “अब यह स्पष्ट है कि जलवायु संकट से निपटने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे.” © Ministry of Justice, Communication and Foreign Affairs, Tuvalu Government संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन COP26 के लिए रिकॉर्ड किए गए वीडियो सन्देश में तुवालू के नेता साइमन कोफ़े घुटनों तक पानी में खड़े होकर अपने देश पर जलवायु परिवर्तन के गम्भीर प्रभावों को उजागर करते हुए. COP सम्मेलन से क्या हासिल हो सकता है?COP सम्मेलन की सफलता अक्सर इसके अन्त में होने वाले समझौते से आँकी जाती है. मगर, सेल्विन हार्ट के अनुसार, इसकी अहमियत केवल समझौतों तक सीमित नहीं है.उन्होंने तीन प्रमुख तरीक़े बताए, जिनसे ये सम्मेलन बदलाव ला सकते हैं:अन्तरराष्ट्रीय समझौते: देश जलवायु वित्त, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती और जलवायु अनुकूलन जैसे मुद्दों पर सहमति बनाने का प्रयास करते हैं. हालाँकि, भूराजनैतिक मतभेद अक्सर राह में बाधा बनते हैं.ठोस कार्रवाई: सरकारें, विकास बैंक, कम्पनियाँ और नागरिक संगठन मिलकर स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार, बिजली नैटवर्क में सुधार और मीथेन उत्सर्जन घटाने जैसे उपायों पर काम करते हैं.राष्ट्रीय संकल्प: देश नई जलवायु योजनाओं, जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटाने और जलवायु कोषों में योगदान देने जैसी प्रतिबद्धताओं की घोषणा करते हैं.सेल्विन हार्ट कहते हैं, “अक्सर लोगों को उम्मीद यह होती है कि हर COP सम्मेलन में कोई बड़ा समझौता होगा, जिससे जलवायु संकट हल हो जाएगा. मगर, यह उम्मीद वास्तविकता से परे है.”इस वर्ष COP31 की मेज़बानी और अध्यक्षता तुर्कीये के पास है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त द्वीपीय देशों के साथ मिलकर वार्ताओं का नेतृत्व करेगा.सम्मेलन का मुख्य ज़ोर, जलवायु संकल्पों को ज़मीन पर उतारने पर होगा. तुर्किये स्वच्छ ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, जलवायु-सहनसक्षम शहरों, हरित उद्योगों, महासागर संरक्षण और कचरा घटाने की पहलों को बढ़ावा दे रहा है.सेल्विन हार्ट कहते हैं, “मैं व्यक्तिगत स्तर पर ‘कार्रवाई के एजेंडे’ का नाम बदलकर ‘क्रियान्वयन एजेंडा’ रखने की मुहिम चला रहा हूँ.”उनका सन्देश साफ़ है: अब वादे नहीं, ठोस कार्रवाई ज़रूरी है.COP31 में किन अहम मुद्दों पर चर्चा होगी?तुर्कीये के अन्ताल्या शहर में होने वाले COP31 के फ़ैसले लाखों लोगों के जीवन पर असर डाल सकते हैं. मगर, कई अहम मुद्दों पर देशों के बीच मतभेद बने हुए हैं.जलवायु वित्त: विकासशील देश चाहते हैं कि धनी देश पैरिस समझौते के तहत किए गए वित्तीय वादे पूरे करें. मगर, वित्तीय सहयाता कौन देगा, कितना देगा और ज़रूरतमन्द देशों तक कैसे पहुँचेगा, इस पर सहमति नहीं बन पाई है.न्यायसंगत बदलाव: पिछले वर्ष देशों ने स्वच्छ ऊर्जा आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने में मदद के लिए नई व्यवस्था बनाने पर सहमति जताई थी. अब इसके काम करने का तरीक़ा तय होना है.जलवायु अनुकूलन: जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने में हुई प्रगति को कैसे मापा जाए, इस पर चर्चा जारी रहेगी. विकासशील देश इसके लिए अधिक वित्तीय सहायता की माँग कर रहे हैं.उत्सर्जन में कटौती: ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन घटाने के प्रयास तेज़ करने और मौजूदा संकल्पों को पूरा करने के तरीक़ों पर देशों में मतभेद हैं.COP31 में दूसरी वैश्विक समीक्षा (Global Stocktake) भी शुरू होगी. इसके तहत आकलन किया जाएगा कि पैरिस समझौते के दीर्घकालिक लक्ष्यों की दिशा में दुनिया ने सामूहिक रूप से कितनी प्रगति की है.क्या वैश्विक तापमान वृद्धि के ख़िलाफ़ लड़ाई हम हार चुके हैं?वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि वैश्विक तापमान कुछ समय के लिए पेरिस समझौते की 1.5 डिग्री सेल्सियस सीमा पार कर सकता है. इसे ‘ओवरशूट’ (Overshoot) कहा जाता है.मगर, तापमान कितना बढ़ेगा और कब तक इस सीमा से ऊपर रहेगा, यह आज उठाए जाने वाले क़दमों पर निर्भर है.सेल्विन हार्ट कहते हैं, “इस सीमा को पार करना हार मानने का संकेत नहीं, बल्कि जलवायु कार्रवाई और तेज़ करने की चेतावनी है.”उन्होंने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में तेज़ कटौती और जलवायु संकट से सबसे अधिक प्रभावित समुदायों की सुरक्षा के लिए निवेश बढ़ाने पर ज़ोर दिया.इन ख़तरों के बावजूद उन्हें उम्मीद की किरण नज़र आती है.वह कहते हैं, “अच्छी ख़बर यह है कि इस चुनौती से निपटने के लिए दुनिया आज पहले से कहीं बेहतर स्थिति में है.”उन्होंने इसके उदाहरण के तौर पर इलैक्ट्रिक वाहनों, सौर ऊर्जा और बैटरी भंडारण तकनीक के तेज़ी से हो रहे विस्तार का ज़िक्र किया.उम्मीद क्यों बरक़रार है? © Adobe Stock/Rh2010 बिजली से चलने वाले वाहनों से सीधे धुएँ या प्रदूषक गैसों का उत्सर्जन नहीं होता, जिससे स्थानीय वायु गुणवत्ता बेहतर होती है. महज़ एक दशक पहले स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव की तस्वीर बिल्कुल अलग थी. तब से इस क्षेत्र में तकनीकी प्रगति बेहद तेज़ी से हुई है.इलैक्ट्रिक वाहन: दस वर्ष पहले दुनिया में बिकने वाली 100 नई कारों में एक से भी कम बिजली-चालित थी. वर्ष 2025 में हर चार में से एक नई कार इलैक्ट्रिक थी. वर्ष 2026 में यह हिस्सा बढ़कर 28 प्रतिशत होने का अनुमान है.सौर ऊर्जा: वर्ष 2025 में दुनिया भर में 600 गीगावॉट से अधिक सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित हुई. यह कुल नई नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का तीन-चौथाई से अधिक हिस्सा था.बैटरी भंडारण: वैश्विक बैटरी भंडारण क्षमता वर्ष 2021 के मुक़ाबले 11 गुना हो गई है. वर्ष 2025 में ही इसमें 108 गीगावॉट की बढ़ोत्तरी हुई, जो पिछले वर्ष से 40 प्रतिशत अधिक थी. इस तकनीक से सौर और पवन ऊर्जा से बनी बिजली को बाद में इस्तेमाल के लिए जमा किया जा सकता है.समाधान मौजूद हैं, तो बाधा कहाँ है?दुनिया भर में स्वच्छ ऊर्जा में निवेश तेज़ी से बढ़ रहा है, मगर इसका लाभ सभी देशों को बराबर नहीं मिल रहा है.चीन को छोड़कर अन्य उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में दुनिया की लगभग दो-तिहाई आबादी रहती है. फिर भी वर्ष 2025 में उन्हें वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा निवेश का महज़ 18 प्रतिशत हिस्सा मिला.अफ़्रीका इसका बड़ा उदाहरण है. नवीकरणीय ऊर्जा की अपार सम्भावनाओं के बावजूद वहाँ निवेश बेहद कम है, जबकि लगभग 60 करोड़ लोग आज भी बिजली से वंचित हैं.सेल्विन हार्ट के अनुसार, एक बड़ी बाधा है वित्त जुटाने की ऊँची लागत. विकासशील देशों में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए धन जुटाना धनी देशों की तुलना में कई गुना महँगा पड़ सकता है, भले ही तकनीक एक जैसी हो.वह कहते हैं, “पेरिस समझौते के दूसरे दशक में हमारा लक्ष्य इन बाधाओं को दूर करना है, ताकि विकासशील देशों में जलवायु कार्रवाई तेज़ हो सके.”भारी क़र्ज़ से जूझ रहे देशों के लिए यह चुनौती और भी गम्भीर है. क़र्ज़ चुकाने में बड़ी रक़म ख़र्च होने से स्वास्थ्य, शिक्षा और जलवायु सुरक्षा के लिए कम धन बचता है.सेल्विन हार्ट कहते हैं, “हमें ऐसे वित्तीय उपाय चाहिए, जिनसे देशों पर क़र्ज़ का बोझ न बढ़े.”COP31 सम्मेलन दो सप्ताह में जलवायु संकट तो हल नहीं कर सकता. मगर, यह उन बाधाओं को दूर करने में मददगार हो सकता है, जो मौजूदा समाधानों को ज़रूरतमन्द लोगों तक पहुँचने से रोक रही हैं.जलवायु परिवर्तन की मार झेल रहे लाखों लोगों के लिए सम्मेलन के वादों से ज़्यादा मायने उनके जीवन में आने वाला बदलाव रखेगा.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement