×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:58 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: झिझक की दीवारें तोड़कर बदलाव लाती किशोरियाँ
Source: UN News: मंगलवार, 10 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
भारत के तीन राज्यों में किशोर आयु की लड़कियाँ सामाजिक रूढ़ियों और झिझक की दीवारें तोड़कर बदलाव की नई मिसाल पेश कर रही हैं. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के सहयोग से ये लड़कियाँ न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही हैं, बल्कि दूसरों को भी अपनी आवाज़ उठाने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं. भारत में आज भी कई किशोरियाँ माहवारी, मानसिक स्वास्थ्य और अपनी सुरक्षा जैसे मुद्दों पर खुलकर बात करने से झिझकती हैं. जानकारी की कमी और समाज का डर अक्सर उन्हें चुप रहने पर मजबूर कर सकता है.लेकिन सही जानकारी, भरोसा और अपनी बात कहने का अवसर मिले, तो यही लड़कियाँ दूसरों के लिए बदलाव की आवाज़ बन सकती हैं.संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (
UNFPA
), भारत सरकार के साथ मिलकर किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, अधिकारों और सशक्तिकरण से जुड़े ऐसे प्रयासों को समर्थन दे रहा है.मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार से तीन उदाहरण इसी बदलाव को सामने लाते हैं. मध्य प्रदेश: कठपुतलियों से बाल सुरक्षा का सन्देश © UNFPA India उमंग कार्यक्रम के तहत छात्राएँ कठपुतली नाटक के ज़रिए बाल संरक्षण अधिकारों और ज़रूरत पड़ने पर मदद माँगने का महत्व समझाती हैं. भोपाल में आयोजित एक युवा कार्यक्रम में कुछ स्कूली लड़कियों ने कठपुतली नाटक के ज़रिए बाल यौन शोषण जैसे सम्वेदनशील मुद्दे पर लोगों को जागरूक किया.नाटक की कहानी एक ऐसी बच्ची की थी, जिसने अचानक अपने शिक्षण केन्द्र जाना बन्द कर दिया था. वह अक्सर दर्द और तकलीफ़ की शिकायत करती थी, लेकिन उसकी माँ इसकी वजह नहीं समझ पा रही थी.जब केन्द्र की एक कर्मचारी उससे मिलने पहुँची, तो बच्ची ने बताया कि परिवार के एक परिचित ने उसका यौन शोषण किया था.माँ को पहले यह चिन्ता हुई कि समाज क्या कहेगा और इसका बेटी के भविष्य पर क्या असर पड़ेगा. लेकिन बच्ची को क़ानूनी संरक्षण मिलने की जानकारी के बाद उसने अपनी बेटी का साथ देने का फ़ैसला किया.नाटक में माँ अपनी बेटी से कहती है, “मुझे माफ़ कर दो, मेरी बच्ची. मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ.”इस प्रस्तुति के ज़रिए लड़कियों ने समझाया कि शोषण की पहचान करना, किसी भरोसेमन्द व्यक्ति को इसकी जानकारी देना और मदद माँगना कितना ज़रूरी है.उन्होंने बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण देने वाले भारतीय क़ानून 'पॉक्सो अधिनियम, 2012' (POCSO) के बारे में भी बताया.इन लड़कियों ने यह जानकारी मध्य प्रदेश सरकार के स्कूली जीवन-कौशल और स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम 'उमंग' के तहत हासिल की थी, जिसे UNFPA तकनीकी सहयोग देता है.यह कार्यक्रम राज्य के सभी 52 ज़िलों में 9,302 स्कूलों और 20 लाख से अधिक बच्चों तक पहुँच चुका है. इसके तहत 24 हज़ार से अधिक शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया गया है.राजस्थान: माहवारी पर चुप्पी तोड़ने की पहल © UNFPA India राजस्थान के धौलपुर में पाँच छात्राओं ने मासिक धर्म स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 'आप की सखी' समूह बनाया. राजस्थान के धौलपुर ज़िले में माहवारी पर खुलकर बात करना आज भी कई महिलाओं और किशोरियों के लिए मुश्किल है. सही जानकारी के अभाव में उन्हें स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का जोखिम भी रहता है.इस स्थिति को बदलने के लिए विपरपुर के एक सरकारी स्कूल की पाँच छात्राओं ने अपने शिक्षकों की मदद से ‘आपकी सखी’ समूह बनाया.लड़कियों ने स्कूल के बाद और गर्मियों की छुट्टियों में घर-घर जाकर माहवारी के दौरान स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलानी शुरू की. उन्होंने महिलाओं, पुरुषों और स्थानीय नेताओं से बातचीत की और सैनिट्री नैपकिन भी बाँटे.धीरे-धीरे अन्य लड़कियाँ भी इस पहल से जुड़ने लगीं. वर्ष 2025 से 2026 के बीच समूह की सदस्य संख्या पाँच से बढ़कर 26 हो गई. © UNFPA India 'आप की सखी' समूह की छात्राएँ घर-घर जाकर सैनिटरी पैड बाँटती हैं और मासिक धर्म स्वच्छता पर खुलकर बातचीत को बढ़ावा देती हैं. समूह की सदस्य और स्वास्थ्य एवं कल्याण सन्देशवाहक प्रियंका बताती हैं कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि गाँव की महिलाओं और लड़कियों में आया बदलाव है.अब वे माहवारी और स्वच्छता के बारे में पहले से कहीं अधिक सहजता से बातचीत कर पाती हैं.'आपकी सखी' समूह, भारत सरकार की आयुष्मान भारत पहल के अन्तर्गत चलाए जा रहे स्कूली स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम का हिस्सा है. धौलपुर, राजस्थान के उन शुरुआती नौ ज़िलों में शामिल था, जहाँ UNFPA के तकनीकी सहयोग से यह कार्यक्रम शुरू हुआ.बिहार: झिझक छोड़कर मंच तक पहुँची सपना © UNFPA India बिहार में कक्षा 10 की छात्रा सपना मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाती हैं और छोटे विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं कल्याण सन्देशवाहक बनने के लिए प्रेरित करती हैं. बिहार में दसवीं कक्षा की छात्रा सपना कभी अपने सहपाठियों के सामने बोलने से भी घबराती थीं. वह अक्सर चुप रहती थी और सबके सामने अपनी बात कहने से बचती थी.लेकिन स्कूल में स्वास्थ्य एवं कल्याण सन्देशवाहक चुने जाने के बाद उनकी ज़िन्दगी बदलने लगी.इस ज़िम्मेदारी के तहत सपना को दूसरे विद्यार्थियों को पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, एचआईवी की रोकथाम और बाल विवाह जैसे विषयों पर जागरूक करना था.शुरुआत में उन्हें काफ़ी झिझक हुई. मगर प्रशिक्षण, खेलों और लगातार अभ्यास से उनका आत्मविश्वास बढ़ने लगा.सपना बताती हैं, “शुरू में मुझे ये सत्र चलाने में बहुत अजीब लगता था. लेकिन प्रशिक्षण और अभ्यास से धीरे-धीरे मैं कक्षा में खुलकर बोलने लगी.”कुछ ही महीनों बाद सपना पहली बार दिल्ली पहुँचीं और गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में एक कार्यक्रम को सम्बोधित किया.आज वह अपने परिवार से भी मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर खुलकर बात करती हैं और छोटे विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित करती हैं.बिहार में स्कूली स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम अब तक 17 लाख से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँच बना चुका है. इनमें 9.76 लाख से अधिक लड़कियाँ और 7.72 लाख लड़के शामिल हैं.बदलाव की अगुवाई करती लड़कियाँ © UNFPA India सपना बिहार में स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम से लाभान्वित 17 लाख से अधिक विद्यार्थियों में शामिल हैं, जिनमें 9 लाख 76 हज़ार से अधिक लड़कियाँ और 7 लाख 72 हज़ार से अधिक लड़के हैं. तीनों राज्यों की कहानियाँ अलग हैं, लेकिन उनका सन्देश एक है: सही जानकारी, भरोसा और अवसर मिलने पर लड़कियाँ अपने साथ दूसरों का जीवन भी बदल सकती हैं.ये उदाहरण दर्शाते हैं कि लड़कियों में बदलाव लाने की क्षमता पहले से मौजूद है. ज़रूरत बस उन्हें अपनी आवाज़ उठाने और आगे बढ़ने का अवसर देने की है.यह लेख UNFPA के
इस प्रकाशन
पर आधारित है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces