-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिंसाग्रस्त इलाक़ों में, जल आपूर्ति केन्द्रों पर हमलों में तीन गुना वृद्धि

Source: UN News: सोमवार, 09 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
हिंसाग्रस्त इलाक़ों में, जल आपूर्ति केन्द्रों पर हमलों में तीन गुना वृद्धि
सूडान से यूक्रेन और ग़ाज़ा से बुरकिना फ़ासो तक, हिंसक टकरावों की वजह से जल आपूर्ति व्यवस्थाओं पर भीषण असर हो रहा है, जिसका ख़ामियाज़ा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है. संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, 2021 से 2025 के दौरान, इन बुनियादी ढाँचों पर हमलों में तीन गुना वृद्धि हुई है, जिसकी वजह से कुपोषण, बीमारियों और हिंसा का शिकार हो रहे हैं. कल्पना कीजिए कि बमबारी व हमलों के बीच टंकी में जल की धारा नदारद है, या फिर बहुत गन्दा पानी ही बाहर आ रहा है. या हिंसा की वजह से स्थानीय जल आपूर्ति केन्द्र ही ध्वस्त हो गया है. अक्सर हिंसक टकराव की क़ीमत, सबसे पहले जल आपूर्ति की स्थिति से पता चलती है. जब ये सेवाएँ ध्वस्त होती हैं, तो संक्रामक बीमारियाँ व कुपोषण मामलों में उछाल आता है. अस्पताल व स्कूल बन्द हो जाते हैं. और बच्चे अपने घर से दूर जाकर पानी भरने के लिए मजबूर होते हैं, जहाँ उनके लिंग-आधारित हिंसा, अपहरण और लड़ाके के रूप में जबरन भर्ती का जोखिम भी बढ़ता है.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) की नई रिपोर्ट, Water Under Fire, के अनुसार, वर्ष 2021 से 2025 के दौरान, युद्धग्रस्त इलाक़ों में हवाई व अन्य हमलों की वजह से जल, स्वच्छता और साफ़-सफ़ाई प्रणालियों के क्षतिग्रस्त या बर्बाद होने की घटनाओं में तीन गुना वृद्धि हुई है.बढ़ते हमलों पर चिन्ता23 देशों व क्षेत्रों से प्राप्त जानकारी पर आधारित यह रिपोर्ट दर्शाती है कि 2021 में आठ देशों में केवल 45 ऐसी घटनाएँ हुईं थी. मगर पिछले साल यह 15 देशों में 135 मामलों तक जा पहुँची. यूनीसेफ़ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसैल ने कहा कि जल और साफ़-सफ़ाई प्रणालियों पर होने वाले हमलों से बच्चे, सुरक्षित पेयजल और जल पर निर्भर अन्य आवश्यक सेवाओं से वंचित हो जाते हैं.इस विश्लेषण के लिए अनेक प्रकार के हमलों पर ध्यान केन्द्रित किया गया है, जिनमें जल स्रोतों का दूषित हो जाना, जल, साफ़-सफ़ाई व्यवस्था, ऊर्जा प्रणालियों को नुक़सान पहुँचना या आपूर्ति में व्यवधान आना, इन सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों का हिंसा की चपेट में आना, और ज़रूरतमन्द आबादी तक आवश्यक सामान व उपकरण पहुँचाने के मार्ग को बाधित करना है.इस रिपोर्ट में, सूडान समेत अन्य देशों व क्षेत्रों का उदाहरण दिया गया है, जहाँ ख़ारतूम प्रान्त में मार्च 2024 तक 13 जल शोधन प्लांट में से केवल एक ही संचालित हो पा रहा था. वहीं, ग़ाज़ा पट्टी में अक्टूबर 2023 के बाद से अब तक 1.3 लाख मीटर सीवेज पाइपलाइन बर्बाद हो चुकी है.बुरकिना फ़ासो में, 2020 से 2025 के दौरान 145 से अधिक जल केन्द्र हमलों में बर्बाद हो चुके हैं, जिसका असर आठ लाख से अधिक लोगों पर हुआ है, जिनमें अधिकाँश बच्चे हैं. UN News यूक्रेन में, संघर्ष प्रभावित लुहान्स्क प्रान्त के एक इलाक़े में स्थानीय लोग पीने के लिए पानी जुटा रहे हैं. कई समस्याओं की जड़ मेंसुरक्षित जल की आपूर्ति में अवरोध की वजह से कई अन्य समस्याएँ भी उपजती हैं. जैसेकि स्वास्थ्य उपकरणों को संक्रमण मुक्त (sterilize) कर पाना, सुरक्षित प्रसव का होना, और गम्भीर कुपोषण से पीड़ित बच्चों के लिए चिकित्सीय दूध तैयार करना कठिन हो जाता है.इसके अलावा, जल भरने के लिए क़तार में खड़े बच्चों के हमलों में मारे जाने या घायल होने के मामलों में भी जानकारी जुटाई गई है. यूनीसेफ़ विशेषज्ञों ने महिलाओं और लड़कियों के सामने मौजूद ख़तरों को भी उजागर किया है, चूँकि अक्सर परिवारों में पानी लाने की ज़िम्मेदारी उन्हीं पर होती है. लेकिन ऐसी परिस्थितियों में उन्हें यौन हिंसा के जोखिम और शिक्षा के अवसरों से वंचित होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. UNICEF/Adel Sarkozi बुरकिना फ़ासो के कोरे गांव के ग्रामीण एक जल स्रोत से पानी भर रहे हैं. सुरक्षा उपायों का आग्रहयूनीसेफ़ ने सभी युद्धरत पक्षों, सदस्य देशों, दानदाताओं, मानवीय सहायता संगठनों और विकास साझेदारों से ठोस क़दम उठाने की अपील की है, ताकि हिंसाग्रस्त इलाक़ों में जल व साफ-सफ़ाई व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके. अहम बिन्दु:संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों के जीवन के लिए ज़रूरी जल आपूर्ति, स्वच्छता और साफ़-सफ़ाई व्यवस्था की रक्षाजल आपूर्ति, स्वच्छता व साफ़-सफ़ाई (WASH) से जुड़ी व्यवस्थाओं को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों पर आँकड़े जुटाने के लिए तंत्र की स्थापनाWASH सेवाओं तक पहुँचने का प्रयास कर रहे बच्चों, समुदायों और इनमें कार्यरत कर्मचारियों की रक्षा के लिए उपायज़रूरतमन्द आबादी तक ये सेवाएँ पहुँचाने के लिए WASH व ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारियों को बेरोकटोक सहायता मार्ग की व्यवस्थाजल और ऊर्जा प्रणालियों के संचालन के लिए आवश्यक सामग्री और आपूर्ति की निरन्तर उपलब्धता हिंसक संघर्ष के दौरान भी प्रभावी ढंग से संचालित हो पाने में सक्षम उपायों व प्रणालियों में निवेश

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement