-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफ़ग़ानिस्तान में शिक्षा पर संकट, हर दो में से एक बच्चा प्राइमरी शिक्षा से वंचित

Source: UN News: रविवार, 08 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान में शिक्षा पर संकट, हर दो में से एक बच्चा प्राइमरी शिक्षा से वंचित
अफ़ग़ानिस्तान में लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा पर पाबन्दियाँ अब भी जारी हैं और यह दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहाँ उनके लिए प्राथमिक स्तर से आगे पढ़ाई-लिखाई के दरवाज़े बन्द हो चुके हैं. वर्ष 2021 के बाद से, 26 लाख से अधिक लड़कियाँ माध्यमिक शिक्षा से वंचित हो गई हैं. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ़) और यूएन शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक सगंठन (यूनेस्को) का साझा आकलन दर्शाता है कि प्राइमरी स्कूल आयु वर्ग में 53 फ़ीसदी बच्चे औपचारिक शिक्षा के दायरे से बाहर हैं, जबकि स्कूली पढ़ाई के लिए मांग बढ़ रही है.अगस्त 2021 में सत्ता पर तालेबान की वापसी के बाद से ही, अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों पर असर डालने वाले क़दम उठाए गए हैं, जिससे उनकी आर्थिक भागेदारी कमज़ोर और निर्धनता गहरी हुई है और देश के दीर्घकालिक विकास पर असर हुआ है.लड़कियों की माध्यमिक व उच्चतर शिक्षा पर प्रतिबन्ध है. लाखों अफ़ग़ान महिलाएँ व लड़कियाँ शिक्षा के अधिकार से वंचित हो गई हैं. सार्वजनिक जीवन में उनकी भागेदारी सीमित कर दी गई है और कामकाज करने पर पाबन्दियाँ थोपी गई हैं.इन परिस्थितियों में लड़कियों के लिए समुदाय-आधारित शिक्षा, साक्षरता, कौशल विकास कार्यक्रम, दूरस्थ व डिजिटल माध्यमों पर पढ़ाई-लिखाई के अवसर ही बचे हैं. हालांकि, विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि कोई अन्य व्यवस्था व्यक्तिगत रूप से स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई का स्थान नहीं ले सकती है. © UNICEF / मार्क नाफ्टलिन 15 जून 2022 को, अफ़ग़ानिस्तान के हेरात में स्थित यूनीसेफ़ समर्थित फ़तह गर्ल्स स्कूल में प्रवेश करते हुए छात्र. अहम तथ्य:5,300 सामुदायिक कक्षाओं में 1.62 लाख बच्चे पढ़-लिख रहे हैं, जिनमें 64 फ़ीसदी लड़कियाँ हैं.स्कूली आयु के बच्चों के आबादी वर्ष 2019 में 1.04 करोड़ से बढ़कर, 2024 में 1.15 करोड़ पहुँच गई है. 2025 में लगभग 66 लाख बच्चों को सार्वजनिक प्राइमरी स्कूलों में पंजीकृत कराया गया था, जोकि 2022 की तुलना में 5.6 लाख की वृद्धि को दर्शाता है.आरम्भिक पढ़ाई-लिखाई के अवसर बहुत सीमित हैं. तीन से चार वर्ष की आयु के हर 100 बच्चों में से एक से भी कम शुरुआती बचपन में पढ़ाई-लिखाई कार्यक्रमों का हिस्सा हैं.इस वर्ष, ईरान व पाकिस्तान से वापिस लौटने वाले 12 लाख से अधिक अफ़ग़ान शरणार्थियों के 2.45 लाख बच्चों को शिक्षा जारी रखने के लिए समर्थन की आवश्यकता है.शिक्षा अधिकार की बहालीयूएन एजेंसियों का कहना है कि लड़कियों व महिलाओं के लिए उनके शिक्षा सम्बन्धी अधिकारों को फिर से साकार किया जाना होगा और साथ ही, पढ़ाई-लिखाई की गुणवत्ता पर ध्यान देना ज़रूरी है.34 प्रान्तों में 55 हज़ार छात्रों के एक सर्वेक्षण के अनुसार, कक्षा चार के 50 फ़ीसदी से भी कम बच्चे कक्षा तीन में सीखी भाषा की न्यूनतम अहर्ता को पूरा कर पा रहे थे. इसी कक्षा में हर चार में से केवल एक बच्चा ही गणित विषय में न्यूनतम दक्षता को हासिल कर पाया.इसके मद्देनज़र, शिक्षकों, कक्षाओं में सीखने-सिखाने के प्रभावी तौर-तरीक़ों, और उपयुक्त पाठ्य सामग्री की उपलब्धता पर बल दिया गया है. युनिवर्सिटी में महिलाओं के पढ़ने पर पाबन्दी की वजह से, उच्च शिक्षा सैक्टर के आकार में कमी आई है. 2024 में 1.89 लाख छात्र पंजीकृत थे, जोकि 2026 में बढ़कर 2.08 लाख हो गए हैं, लेकिन 2020 के स्तर की, 4.3 लाख, की तुलना में यह अब भी कम है.यूनीसेफ़ और यूनेस्को ने अफ़ग़ान महिलाओं व लड़कियों के लिए शिक्षा के अधिकार को पूरी तरह से बहाल किए जाने का आग्रह किया है. साथ ही, उन अवरोधों को भी हटाने की अपील की है, जिनकी वजह से शिक्षा की गुणवत्ता को ठेस पहुँच रही है और बीते दो दशकों में दर्ज की गई प्रगति धूमिल हो रही है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement