×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:46 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
हर चार में से एक किशोर की सेहत पर शारीरिक निष्क्रियता का साया
Source: UN News: रविवार, 08 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
शारीरिक शिथिलता को, हृदय रोग, डायबिटीज़ और कुछ प्रकार की कैंसर बीमारियों के लिए एक बड़े जोखिम के रूप में देखा जाता है. मगर, पिछले डेढ़ दशक से किए गए प्रयासों के बावजूद, विश्व भर में हर चार में से एक किशोर, सप्ताह में किसी एक दिन के दौरान कम से कम 60 मिनट के लिए भी शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं हैं. शारीरिक सक्रियता केवल खेलकूद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ऐसी कोई भी गतिविधि हो सकती है, जिसमें शरीर की ऊर्जा ख़र्च हो. जैसेकि दौड़ने, चलने-फिरने, खेलने, साइकिल चलाने, घर-परिवार के कामकाज, बाग़बानी या फिर नृत्य करने समेत अन्य गतिविधियाँ.‘लॉन्सेट ग्लोबल हेल्थ’ में प्रकाशित यह अध्ययन, 140 देशों व क्षेत्रों में 32 लाख किशोरों से बातचीत पर आधारित है, जिसके अनुसार, बीते 15 वर्षों के दौरान किशोर आबादी में शारीरिक सक्रियता के स्तर में कोई बदलाव नहीं आया है.शारीरिक सक्रियता को आरम्भिक जीवन में ही एक आदत के रूप में अपनाकर बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया जा सकता है और बीमारियों के बोझ में भी कमी लाई जा सकती है. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा कि पिछले डेढ़ दशक में युवाओं को सक्रिय बनाने में लगभग कोई प्रगति नहीं हुई है और लड़कियाँ पीछे छूटती जा रही हैं. “इसका जवाब, किशोरों को और अधिक कोशिश करने के लिए कहना नहीं है,“ बल्कि इसके लिए स्कूलों, सड़कों, समुदायों का निर्माण करना होगा, जहाँ वे सुरक्षित, सरलतापूर्वक व सामान्य ढंग से खेल सकें या सक्रिय हो सकें. © UNICEF/Cybermedia बच्चों के खेलने-कूदने से उनका स्वास्थ्य बेहतर और मोटापे का जोखिम कम होता है. रिपोर्ट के निष्कर्ष:11 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 24 करोड़ युवजन, सप्ताह में किसी एक दिन भी 60 मिनट तक शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं थे.केवल 14 फ़ीसदी युवा आबादी ने ही सभी सातों दिन शारीरिक सक्रियता की बात कही है.औसतन, युवा आबादी ने एक सप्ताह के दौरान केवल 2.7 दिन ही सक्रिय होने की जानकारी दी है.28 फ़ीसदी लड़कियों ने बताया कि वे सप्ताह में किसी भी दिन सक्रिय नहीं हैं, जबकि लड़कों के लिए यह आँकड़ा 22 प्रतिशत है.हर देश में लड़कियाँ, लड़कों की तुलना में कम सक्रिय नज़र आई हैं. महज़ 11 प्रतिशत लड़कियाँ हर दिन सक्रिय हैं, जबकि लड़कों के लिए यह अनुपात 17 फ़ीसदी है.कुछ देशों में जहाँ केवल चार फ़ीसदी किशोरों ने सप्ताह में किसी भी दिन सक्रिय न होने की बात कही, वहीं अन्य देशों में यह 40 फ़ीसदी तक जा पहुँचा. वैश्विक प्रगति में ठहरावकिशोर आबादी जहाँ रहती, पढ़ती, यात्रा और अपना खाली समय व्यतीत करती है, वहीं से शारीरिक सक्रियता को आकार मिलता है. इसलिए, इस दिशा में वैश्विक प्रगति की सुस्त रफ़्तार के पीछे कोई एक वजह नहीं है. परिवहन साधन, सुरक्षित सार्वजनिक स्थल तक पहुँच, चलने-फिरने, साइकिल चलाने के अवसर, स्कूली माहौल, ख़र्च करने की सामर्थ्य, सामाजिक मानदंड और फ़ोन या लैपटॉप की स्क्रीन पर आधारित होती जा रही जीवनशैली. ये सभी ऐसे कारक हैं, जो शारीरिक रूप से सक्रिय होने के लिए किशोरों के निर्णय को प्रभावित कर सकती हैं. मगर, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि चुनौती केवल किशोर आबादी को और अधिक सक्रिय होने के लिए प्रोत्साहित करना भर नहीं है. बल्कि उसे उनके आम जीवन, पालन-पोषण का हिस्सा बनाने पर है.उदाहरण के लिए, स्कूल-कॉलेज में शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देना, पैदल व साइकिल चलाने के लिए सुरक्षित व्यवस्था में निवेश करना और समुदायों में खेलकूत व सक्रियता के अवसर तैयार करना.
WHO
ने शिक्षा, परिवहन, शहरी नियोजन, खेलकूद व स्वास्थ्य क्षेत्र में और अधिक क़दम उठाए जाने की पैरवी की है, और साथ ही उन अवरोधों को भी दूर करना होगा, जिनका सामना लड़कियों को करना पड़ता है. © IOM/Haithm Abdulbaqi यमन में रेतीली ज़मीन पर कुछ बच्चे फ़ुटबॉल खेल रहे हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces