×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:01 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में उछाल, विकासशील देशों पर सबसे अधिक बोझ
Source: UN News: रविवार, 08 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
इस वर्ष फ़रवरी में, जब मध्य पूर्व में भड़के युद्ध की वजह से होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाज़ों की आवाजाही ठप हो गई, तो हर स्थान पर ईंधन की क़ीमतों में उछाल दर्ज किया गया. लेकिन, इसका असर हर जगह एक समान नहीं हुआ और पेट्रोल पम्प पर सबसे अधिक ख़ामियाज़ा विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को ही भुगतना पड़ा. व्यापार एवं विकास मामलों पर यूएन एजेंसी (
UNCTAD
) का नया विश्लेषण दर्शाता है कि फ़रवरी और अगस्त 2026 के दौरान, नाइजीरिया में डीज़ल क़ीमतों में 83 प्रतिशत की वृद्धि हुई. वहीं, आयरलैंड में यह केवल नौ प्रतिशत आंकी गई. जहाँ नेपाल में डीज़ल के दाम 40 प्रतिशत, म्याँमार में गैसोलीन की क़ीमत 51 प्रतिशत तक बढ़ी, वहीं स्वीडन में यह बढ़ोत्तरी केवल तीन फ़ीसदी तक सीमित रही. 95 देशों में डीज़ल क़ीमतों में 20 फ़ीसदी से अधिक का उछाल देखा गया. इसका एक बड़ा कारण स्थानीय परिस्थितियाँ हैं: सब्सिडी, कर (tax), क़ीमत निर्धारण के घरेलू नियम, विनिमय दर (exchange rate). ये सभी कारक तय करते हैं कि लोग पेट्रोल व डीज़ल की कितनी क़ीमत चुकाएंगे. © UNCTAD ऊर्जा की क़ीमतों में उतार-चढ़ाव का असर अब भी अन्तरराष्ट्रीय बाज़ारों पर हो रहा है. हिंसक टकराव का असरसंयुक्त राज्य अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच टकराव के दौरान, फ़ारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ने वाले होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर जहाज़ों की आवाजाही ठप हुई, जिससे बड़े पैमाने पर तेल, गैस, उर्वरक व अन्य सामान की आपूर्ति की रफ़्तार थम गई. यह समुद्री जलमार्ग तेल व द्रव्यीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इस व्यवधान की वजह से अनेक देशों में अर्थव्यवस्था पर भीषण असर हुआ और महंगाई उछाल पर थी. होर्मुज़ जलडमरूमध्य से होकर विश्व की कुल तेल आपूर्ति का 20 फ़ीसदी गुज़रता है.जनवरी 2026 में ब्रैंट क्रूड (कच्चा तेल), प्रति बैरल 70 डॉलर था, जोकि मार्च में 120 डॉलर से अधिक के स्तर पर पहुँच गया. इससे पूरी दुनिया के बाज़ारों व अर्थव्यवस्थाओं में उथल-पुथल मच गई. अप्रैल और जून में शान्ति समझौते के लिए कूटनीतिक प्रयासों में प्रगति हुई, जिससे कुछ हद तक क़ीमतों में कमी आई, लेकिन फिर बातचीत में अवरोध आने और लड़ाई भड़कने से दोबारा बढ़ोत्तरी देखी गई.वायदा बाज़ार (futures markets) का अनुमान है कि इस वर्ष के अन्त तक, तेल के दाम ऊँचे स्तर पर बने रह सकते हैं, जिससे व्यवसायों और घर-परिवारों को ईंधन व परिवहन का अधिक बिल चुकाना पड़ेगा. © NASA/GSFC/Jacques Descloitres 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़' की सैटेलाइट से प्राप्त तस्वीर. गुज़र-बसर हुई कठिनईंधन की ऊँची क़ीमतों की वजह से, रोज़मर्रा के जीवन में भी महंगाई बढ़ी है और इसका असर उन लोगों पर भी हुआ है, जो आम तौर पर सीधे पेट्रोल या डीज़ल नहीं ख़रीदते हैं. उदाहरण के लिए, डीज़ल की क़ीमत अधिक होने के कारण, सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की लागत बढ़ गई है और इस वजह से अन्य वस्तुओं की क़ीमतों में वृद्धि हुई है.जो अर्थव्यवस्थाएँ, बहुत हद तक तेल के आयात पर निर्भर हैं, उन पर ईंधन की क़ीमतों में आए उछाल का विशेष रूप से असर पड़ा है. उन्हें अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कहीं अधिक ख़र्च करना पड़ रहा है.वहीं, कुछ देशों में पहले से ही ईंधन का आयात एक बड़ा आर्थिक बोझ रहा है, और इसके बिल में बढ़ोत्तरी होने से भोजन, दवाओं और अन्य अहम उपकरणों के आयात के लिए कम धनराशि बचती है. यूएन एजेंसी ने आगाह किया है कि जिन देशों की सरकारों को बजट सम्बन्धी दबाव से जूझना पड़ रहा है, उनके पास घर-परिवारों को बढ़ती क़ीमतों से बचाने के लिए कम ही उपाय उपलब्ध हैं.नवीकरणीय ऊर्जा पर बलइसके मद्देनज़र, UNCTAD ने ऊर्जा आपूर्ति और स्रोतों में विस्तार करने का आग्रह करते हुए कहा है कि भविष्य में ऐसे झटकों से बचने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा (पवन, सौर) समाधानों को अपनाना होगा.यूएन एजेंसी के अनुसार, हवा और सूर्य की किरणें, भूराजनैतिक झटकों के प्रति सम्वेदनशील नहीं हैं और न ही उनका भंडार समाप्त हो सकता है.एक आकलन के अनुसार, 90 फ़ीसदी से अधिक मामलों में, सबसे सबसे जीवाश्म ईंधन (तेल, गैस, कोयला) की तुलना में, वैकल्पिक नवीकरणीय ऊर्जा कहीं कम ख़र्चीली है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces