×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:08 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षेप में: यूक्रेन में ड्रोन हमले में 13 की मौत; ग़ाज़ा में 'विस्थापन का दुस्वप्न'
Source: UN News: मंगलवार, 03 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों ने यूक्रेन के ड्निप्रो शहर में मुख्य रेलवे स्टेशन पर हुए रूसी ड्रोन हमले की निन्दा की है, जिसमें कम से कम 13 आम नागरिकों की जान गई है और 10 अन्य घायल हुए हैं. उधर, यूएन मानवाधिकार कार्यालय ने क्षोभ जताया है कि ग़ाज़ा पट्टी में फ़लस्तीनियों को बार-बार विस्थापित होने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है और वे एक हिस्से में सिमटते जा रहे हैं, जिसका आकार घटता जा रहा है.
यूएन महासचिव
एंतोनियो गुटेरेश ने अपने वक्तव्य में कहा है कि यह हमला, कीव, ड्निप्रो, ख़ारकी, ओडेसा और ज़ैपोरिझझिया समेत यूक्रेन के कई शहरों पर हो रहे सिलसिलेवार हमलों का हिस्सा है, जो अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन हैं और इन्हें तुरन्त रोका जाना होगा.मानतावादी समन्वयक माथियास श्माले ने इस हमले की निन्दा करते हुए कहा कि ये लोग यात्रा के तैयार हो रहे थे और अपने प्रियजन को विदा कर रहे थे, मगर जिन्हें मौत व विध्वंस का सामना करना पड़ा.समाचार माध्यमों के अनुसार, ड्निप्रो स्टेशन पर एक ट्रेन ज़ैपोरिझझिया जाने के लिए प्लैटफ़ॉर्म पर खड़ी थी और तभी यह ड्रोन हमला हमला हुआ. घायलों में एक 11 वर्षीय लड़का भी है.यूएन ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारजन के प्रति अपनी सम्वेदना व्यक्त की है. इस वर्ष की शुरुआत से अब तक आम यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के लिए जोखिम बढ़े हैं, चूँकि रूसी सैन्य हमलों व चेतावनी ऐलर्ट से ट्रेन की रेलवे सेवा की सुरक्षा व विश्वसनीयता पर असर हुआ है.2025 में रेलवे स्टेशन व सेवा केन्द्रों पर 1,206 हमले हुए थे, जिनकी संख्या इस वर्ष अब तक 1,700 तक पहुँच चुकी है. हाल के महीनों में, देश के अन्य हिस्सों में दैनिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी प्रतिष्ठानों पर भी हमले हुए हैं: पुल, स्कूल, अस्पताल, बाज़ार केन्द्र व रेलवे स्टेशन.मानवतावादी समन्वयक ने कहा कि ड्निप्रो में हुए इस हमले की तस्वीरें, फिर आँखों से ओझल हो जाने वाली घटना नहीं बन सकती हैं. हर एक हताहत के पीछे एक व्यक्ति, एक परिवार है जिसका भविष्य हमेशा के लिए बदल गया है.माथियास श्माले ने ध्यान दिलाया है कि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत आम लोगों और नागरिक प्रतिष्ठानों की सदैव सुरक्षा की जानी होगी. ग़ाज़ा: ‘विस्थापन का दुस्वप्न’ गहराने की आशंका © WFP/Maxime Le Lijour ग़ाज़ा के जबालिया में स्थित एक स्कूल में विस्थापित फ़लस्तीनियों ने शरण ली है, जहाँ कुछ बच्चे खेल रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (
OHCHR
) ने आगाह किया है कि ग़ाज़ा पट्टी में इसराइली सेना, फ़लस्तीनियों को निरन्तर एक हिस्से तक सीमित होने के लिए मजबूर कर रही है, और इसका आकार निरन्तर घटता जा रहा है.यूएन कार्यालय के अनुसार, इसराइल ने स्पष्ट किया है कि उसकी योजना ग़ाज़ा में सैन्य बलों की तैनाती को उसके 70 प्रतिशत हिस्से तक बढ़ाने की है.फ़लस्तीनियों के लिए भूमि निरन्तर सिकुड़ते जाने की वजह से ‘यैलो लाइन’ के आसपास रहने वाले लोग फिर से विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं. इस बीच, ग़ाज़ा के विस्थापन शिविरों में कम से कम दो इसराइली हमलों की भी जानकारी है, जहाँ सैन्य बल कुछ इमारतों को ध्वस्त करने के लिए विस्फोटकों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं.क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े के लिए यूएन मानवाधिकार प्रमुख अजीथ सुंघाय ने कहा कि ग़ाज़ा में विस्थापन का दुस्वप्न लम्बे समय से भी जारी है और यह हाल ही में फिर बढ़ा भी है.युद्धविराम की घोषणा से पहले विस्थापित हुए लोगों के पास उन इलाक़ों में वापिस जाने की कोई सम्भावना नहीं है, जहाँ से वे भागे थे. वहाँ तक पहुँच पाने के लिए मार्ग नहीं है, क्योंकि वे यैलो लाइन के दूसरी ओर हैं. और अब वे बार-बार विस्थापित हो रहे हैं.OHCHR ने सचेत किया है कि एक क़ाबिज़ शक्ति के तौर पर इसराइल को ग़ाज़ा पट्टी से फ़लस्तीनियों को जबरन हस्तांतरित करने से रोकना होगा, चूँकि यह एक युद्ध अपराध है और इसे मानवता के विरुद्ध अपराध की श्रेणी में भी रखा जा सकता है.साथ ही, फ़लस्तीनियों की उनके घरों में सुरक्षित व गरिमामय वापसी सुनिश्चित की जानी होगी. मगर यूएन कार्यालय ने क्षोभ जताया है कि इसके बजाय ग़ाज़ा की लगभग पूरी आबादी अनेक बार विस्थापित हो चुकी है और इमारतों व नागरिक प्रतिष्ठानों को नुक़सान पहुँच रहा है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces