Advertisement
AI और हरित ऊर्जा का दौर: बदलती दुनिया में कहीं पीछे न छूट जाएँ कमज़ोर समुदाय

आर्थिक प्रगति को केवल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) से नहीं, बल्कि ग़रीबी में कमी, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच, रोज़गार की सुरक्षा, असमानता और पर्यावरण संरक्षण के आधार पर भी आँका जाए.रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस आर्थिक विकास का लाभ आबादी के केवल एक छोटे हिस्से तक पहुँचे, उसे वास्तव में समावेशी नहीं कहा जा सकता. © UNEP/Andrew Ball कम्बोडिया ने हाल के वर्षों में अपनी सौर ऊर्जा क्षमता का तेज़ी से विस्तार किया है. समावेशन को प्राथमिकतासंयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (DESA) द्वारा जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सामाजिक समावेशन केवल नैतिक ज़िम्मेदारी ही नहीं, बल्कि आर्थिक ज़रूरत भी है.वंचित समुदायों को अधिक अवसर देने से कार्यबल का विस्तार होता है, लोगों के कौशल बढ़ते हैं, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलता है तथा संसाधनों का बेहतर उपयोग होता है. साथ ही, बढ़ती उत्पादकता का लाभ अधिक लोगों तक पहुँचता है.रिपोर्ट के विमोचन पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने एक वीडियो सन्देश में कहा, “समावेशी समाज अधिक उत्पादक, सहनसक्षम और समृद्ध होते हैं.”रिपोर्ट में सामाजिक समावेशन के लिए तत्काल क़दम उठाने पर ज़ोर दिया गया है, क्योंकि अवसरों और ज़रूरी सेवाओं से वंचित लोगों के लिए बाद में दूसरों के बराबर आना बहुत मुश्किल हो जाता है.वित्तीय संसाधनों की चुनौतीइन उपायों को लागू करने के लिए धन की ज़रूरत है, लेकिन अनेक विकासशील देश आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. इससे ज़रूरी बदलावों की राह में मुश्किलें आ सकती हैं.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने चेतावनी दी कि दुनिया के लगभग आधे सबसे निर्धन देश क़र्ज़ संकट में हैं या उसके गम्भीर जोखिम का सामना कर रहे हैं. आय के अनुपात में ब्याज़ का बोझ पिछले कई दशकों के सबसे ऊँचे स्तर पर है.महासचिव ने विश्व नेताओं से सामाजिक विकास पर दोहा राजनैतिक घोषणापत्र और विकास के लिए वित्तीय संसाधन मुहैया कराए जाने के लिए सेविया प्रतिबद्धता के तहत किए गए वादे पूरे करने का आग्रह किया.उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में सुधार की भी अपील की, ताकि विकासशील देशों को बेहतर प्रतिनिधित्व और सहयोग मिल सके.महासचिव ने कहा, “बदलाव होना तय है, लेकिन असमानता और लोगों का पीछे छूटना नहीं.”“आइए, मिलकर सुनिश्चित करें कि दुनिया में हो रहे ये बड़े बदलाव ऐसे समाजों के निर्माण में मदद करें, जहाँ सभी को न्याय, सम्मान और आगे बढ़ने के अवसर मिलें.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


