-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व मानवाधिकार उच्चायुक्त नवी पिल्लै को, 2026 का नोबेल शान्ति पुरस्कार

Source: UN News: बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
पूर्व मानवाधिकार उच्चायुक्त नवी पिल्लै को, 2026 का नोबेल शान्ति पुरस्कार
दक्षिण अफ़्रीका की क़ानूनविद् और संयुक्त राष्ट्र की पूर्व मानवाधिकार उच्चायुक्त नवी पिल्लै को 2026 के लिए नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है. नोबेल समिति के अनुसार, उन्हें यह पुरस्कार एक ऐसे समय में अन्तरराष्ट्रीय क़ानून और संस्थाओं की रक्षा करने के लिए दिया गया है जब ताक़त, अधिकारों पर हावी हो रही है. 85 वर्षीय नवी पिल्लै ने सितम्बर 2008 से अगस्त 2014 के दौरान संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के रूप में पदभार सम्भाला. उन्होंने पाँच दशक से अधिक लम्बे अपने करियर में निरन्तर मानवाधिकारों के पक्ष में आवाज़ बुलन्द की है - रंगभेद से पीड़ित लोगों के अधिकारों से लेकर हिंसक टकराव का दंश झेल रहे आम नागरिकों के लिए.नवी पिल्लै का जन्म, 1941 में दक्षिण अफ़्रीका में एक भारतीय तमिल मूल के परिवार में हुआ और उन्होंने रंगभेद (apartheid) के दौर में वकालत शुरू की थी. वह दक्षिण अफ़्रीका में क़ानूनी प्रैक्टिस स्थापित करने वाली पहली अश्वेत महिला थी. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि नवी पिल्लै ने यह दर्शाया है कि क़ानून की शक्ति को ताक़त के क़ानून पर विजयी होना होगा. और यह भी कि अन्याय के विरुद्ध सबसे ठोस बचाव उपाय, मानवाधिकारों की रक्षा करना है.यूएन प्रमुख ने उन्हें अन्तरराष्ट्रीय क़ानून, मानवाधिकारों और न्याय का एक स्वतंत्र, अटूट समर्थक क़रार देते हुए कहा कि नोबेल समिति ने दुनिया को यह ध्यान दिलाया है कि चिरस्थाई सिद्धान्तों पर ही शान्ति का निर्माण हो सकता है, न कि किसी ताक़तवर की इच्छा पर.न्याय की पैरवीनोबेल पुरस्कार समिति ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह अवार्ड एक ऐसे व्यक्ति को दिया जा रहा है, जिन्होंने असाधारण साहस व सत्यनिष्ठा का परिचय देते हुए, एक अधिक व्यापक वैश्विक विधि व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ने के प्रयासों की अगुवाई की है.वह क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े में यूएन स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय जाँच आयोग की पूर्व प्रमुख रही हैं और उन्हें रवांडा के लिए अन्तरराष्ट्रीय आपराधिक ट्राइब्यूनल (ICTR), द हेग में अन्तरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC), और अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में न्यायाधीश के तौर पर भी नियुक्त किया गया था.नोबेल समिति ने कहा कि उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि, “युद्ध अपराधों, मानवता के विरुद्ध अपराधों और जनसंहार मामलों में मुक़दमे चलाए जाएं.”नवी पिल्लै ने एक वकील के तौर पर पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेलसन मंडेला समेत रंगभेद का विरोध करने वाले अन्य कार्यकर्ताओं का बचाव किया, यातना मामलों को उजागर किया और कुख्यात रॉब्बेन द्वीप पर बन्दी बनाकर रखे गए लोगों के लिए अधिकार सुनिश्चित करने में मदद की.मानवाधिकारों के समर्थन मेंजिनीवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने नोबेल पुरस्कार की घोषणा के बाद नवी पिल्लै को बधाई दी.“यह कहना कि वह इसकी हक़दार हैं, उनकी उपलब्धियों को कम करके आंकना होगा, और विशेष रूप से ऐसे समय में जब अनेक मोर्चों पर मानवाधिकारों पर प्रहार हो रहा है.”“यह उन सभी के लिए एक अवॉर्ड है, जिन्होंने दुनिया भर में अपना जीवन मानवाधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया है, अक्सर अपनी सुरक्षा पर विशाल जोखिमों के बावजूद.”यूएन उच्चायुक्त टर्क ने कहा कि यह इस बात की मान्यता और फिर से पुष्टि है कि मानवाधिकार, क़ानून का शासन, न्याय और जवाबदेही, हर मोर्चे पर बुनियादी महत्व रखते हैं: शान्ति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement