×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:10 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
निर्धनता उन्मूलन की राह में झटका, 2010 के बाद पहली बार बढ़ी 'बहुआयामी' ग़रीबी
Source: UN News: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
पिछले 15 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है जब दैनिक जीवन के अनेक मोर्चों पर निर्धनता से जूझ रही आबादी में वृद्धि दर्ज की गई है. विश्व भर में, भोजन, शिक्षा, स्वच्छ जल और बिजली जैसी बुनियादी ज़रूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की संख्या 1.2 अरब के आँकड़े को छू गई है. यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (
UNDP
) और ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय की 'बहुआयामी निर्धनता सूचकांक' (Multidimensional Poverty Index) पर आधारित नवीनतम रिपोर्ट में सामने आई है, जिसे सोमवार को जारी किया गया है. इस सूचकांक को वर्ष 2010 में विकसित किया गया था, ताकि निर्धनता को केवल आय के आधार पर नहीं, बल्कि लोगों की बुनियादी ज़रूरतों, जैसेकि स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर के ज़रिए मापा जा सके और यह पता लगाया जाए कि आम लोग किस तरह से ग़रीबी का अनुभव कर रहे हैं. इसके लिए अनेक संकेतकों का सहारा लिया जाता है. उदाहरण के लिए, पोषण, बाल मृत्यु दर, स्कूली शिक्षा की अवधि, खाना पकाने के लिए ईंधन, साफ़-सफ़ाई, पेयजल, बिजली, आवास और सम्पत्ति. यदि कोई व्यक्ति इन संकेतकों के आधार पर एक-तिहाई या उससे अधिक बुनियादी सुविधाओं से वंचित है, तो उसे बहुआयामी निर्धनता में जीवन गुज़ार रहा माना जाता है.रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 की तुलना में बहुआयामी निर्धनता में जीवन गुज़ार रहे लोगों की संख्या 5.15 करोड़ बढ़कर, 1.2 अरब पर पहुँच गई है. इनमें आधे से अधिक, यानि 61.7 करोड़ बच्चे हैं, जबकि 83 फ़ीसदी लोग ग्रामीण इलाक़ों में रहते हैं.संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रशासक ऐलेक्ज़ेंडर डे क्रू ने बढ़ती निर्धनता पर चिन्ता जताते हुए कहा कि, “निर्धनता में वृद्धि दुनिया के लिए एक चेतावनी है...इन आँकड़ों के पीछे 1.2 अरब लोग हैं, जो भुखमरी, शिक्षा की कमी और स्वच्छ जल व बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं. ये समस्याएँ एक-दूसरे को और गम्भीर बनाती हैं. यह अस्वीकार्य है.”सब-सहारा अफ़्रीका और दक्षिण एशिया क्षेत्र में स्थित देशों में ऐसी बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना कर रहे लोगों की संख्या सबसे अधिक है. © UNOCHA/Ramatoulaye Moussa Maz पूर्वी डीआर काँगो के इतुरी प्रान्त में विस्थापित लोगों के एक शिविर से गुज़रती एक महिला. मिली-जुली तस्वीरवर्ष 2026 की रिपोर्ट में 108 देशों के आँकड़े शामिल किए गए हैं, जहाँ विश्व की लगभग 78 फ़ीसदी आबादी रहती है.रिपोर्ट के अनुसार, निर्धनता में वृद्धि की एक बड़ी वजह यह है कि आबादी तेज़ी से बढ़ रही है, जबकि लोगों के जीवन स्तर में सुधार अपेक्षाकृत धीमा है.जिन 95 देशों में नए सर्वेक्षण उपलब्ध नहीं थे, वहाँ जनसंख्या के संशोधित अनुमानों के कारण निर्धनता में जीवन गुज़ार रहे लोगों की संख्या लगभग 1.6 करोड़ बढ़ी है.बाक़ी वृद्धि उन 13 देशों में दर्ज की गई, जहाँ नए सर्वेक्षण हुए. इसमें निर्धनता और आबादी में बदलाव के साथ-साथ, सर्वेक्षण में इस्तेमाल किए गए कुछ संकेतकों में बदलाव की भी भूमिका रही.हालाँकि, कुछ देशों में उत्साहजनक प्रगति भी हुई है. मिस्र, नेपाल, ताजिकिस्तान, अंगोला और ज़ाम्बिया में बहुआयामी निर्धनता में जीवन गुज़ार रहे लोगों का अनुपात घटा है. लेकिन अंगोला और ज़ाम्बिया में तेज़ जनसंख्या वृद्धि के कारण ऐसे लोगों की कुल संख्या फिर भी बढ़ गई.वहीं, नाइजीरिया में वर्ष 2010 से 2020 के बीच निर्धनता में कमी आई थी, लेकिन अब वहाँ निर्धनता से प्रभावित लोगों का अनुपात और कुल संख्या, दोनों बढ़ गए हैं. © UNICEF/Jannatul Mawa करोड़ों बच्चों को, ख़ुशहाल जीवन जीने के लिए ज़रूरी चीज़ें उपलब्ध नहीं हैं. ‘प्रगति सम्भव है’अन्तरराष्ट्रीय समुदाय ने
टिकाऊ विकास लक्ष्यों
(SDGs) के तहत वर्ष 2030 तक निर्धनता में जीवन गुज़ार रहे लोगों के अनुपात में कम से कम 50 फ़ीसदी की कमी लाने का संकल्प लिया है. यूएन विशेषज्ञों का मानना है कि यह लक्ष्य अब भी हासिल किया जा सकता है.यूएन विकास कार्यक्रम के प्रशासक ऐलेक्ज़ेंडर डे क्रू ने कहा, “हम जानते हैं कि प्रगति सम्भव है. जिन देशों ने इन चुनौतियों का अलग-अलग समाधान करने के बजाय, मिलकर इनसे निपटने के प्रयास किए हैं, उन्होंने दिखाया है कि ठोस कार्रवाई से क्या-कुछ हासिल किया जा सकता है.”33 देशों ने 15 वर्षों से भी कम समय में अपने बहुआयामी निर्धनता सूचकांक (MPI) के मूल्य को आधा कर दिया है. इनमें सब-सहारा अफ़्रीका के छह देश भी शामिल हैं. ऐस्वातिनी में बहुआयामी निर्धनता में जीवन गुज़ार रहे लोगों का अनुपात लगभग 39 फ़ीसदी से घटकर आठ फ़ीसदी रह गया है.आँकड़ों के अनुसार, चीन ने सबसे तेज़ प्रगति दर्ज की, जहाँ वर्ष 2010 से 2014 के बीच, महज़ चार वर्षों में बहुआयामी निर्धनता में जीवन गुज़ार रहे लोगों का अनुपात 9.5 फ़ीसदी से घटकर 4.2 फ़ीसदी रह गया.यूएन विकास कार्यक्रम का कहना है कि इन देशों के अनुभव दिखाते हैं कि सही नीतियों और ठोस कार्रवाई से निर्धनता कम करना सम्भव है. ज़रूरत है कि इन प्रयासों को तेज़ किया जाए, ताकि अधिक लोगों तक प्रगति का लाभ पहुँच सके.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces