Advertisement
बढ़ती गर्मी, गर्भावस्था में माँ और बच्चे के लिए ख़तरा

उन्होंने तुर्कीये के अंताल्या शहर में यूएन के वार्षिक जलवायु सम्मेलन (कॉप31) से पहले फ़िजी में एक मंत्रिस्तरीय बैठक को सम्बोधित करते हुए नए आँकड़ों का उल्लेख किया, जिन्हें परोपकारी फ़ाउंडेशन ‘वैलकम’ ने पाँच महाद्वीपों में पाँच देशों के स्वास्थ्यकर्मियों से हुई बातचीत के आधार पर जारी किया है. 73 फ़ीसदी का कहना है कि गर्मी की वजह से स्वास्थ्य जटिलताएँ पिछले पाँच वर्षों के दौरान बढ़ी हैं.81 प्रतिशत ने चिन्ता जताई है कि अत्यधिक तापमान के कारण मातृत्व और नवजात शिशुओं की सेहत के लिए ख़तरा बढ़ेगा.लगभग सभी प्रतिभागियों ने एक ऐसी गर्भवती महिला या बच्चे की देखभाल की है, जिन पर अत्यधिक गर्मी का असर हुआ है. कठोर वास्तविकताएँUNFCCC के कार्यकारी सचिव साइमन स्टील ने बताया कि इन आँकड़ों के पीछे आम लोग और उनकी वास्तविकताएँ छिपी हैं: प्रसव के लिए ख़तरनाक गर्मी की वजह से एक माँ के क्लीनिक तक पहुँचने में देरी; असुरक्षित तापमान में काम कर रही एक दाई; और एक नवजात शिशु के लिए विशेषीकृत देखभाल की ज़रूरत.यूएन के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इस समस्या से वैसे तो कोई अछूता नहीं है, लेकिन इन जोखिमों का सभी पर समान रूप से असर नहीं होता है.घर या कार्यालय से बाहर काम कर रहे लोग, बिना किसी नियम के बनी इमारत में रहने वाले लोग, दूर स्थित क्लीनिक जा रहे लोग या बिना जल, बिजली और तापमान ठंडा रखने की व्यवस्था में गुज़ारा कर रहे लोगों की रक्षा केवल सलाह के आधार पर नहीं की जा सकती है.“ठंडक बनाए रखना कोई विकल्प ही नहीं है, जब लोगों के पास जाने के लिए कोई ठंडा स्थान ही न हो.”उन्होंने कहा कि किसी बच्चे का सुरक्षित हालात में जन्म लेना पहले से भौगोलिक स्थिति, आय व देखभाल तक पहुँच पर निर्भर है. अब ऊँचे तापमान से निजात पाने के लिए यदि क़दम नहीं उठाए गए तो यह इस अन्यायपूर्ण स्थिति को और गहरा करेगा.तीन प्राथमिकताएँकार्यकारी सचिव साइमन स्टील ने तीन प्राथमिकताओं पर बल दिया:गर्भावस्था और नवजात शिशु की देखभाल को जलवायु अनुकूलन, गर्मी और स्वास्थ्य सम्बन्धी योजनाओं का हिस्सा बनानादिशानिर्देश, प्रशिक्षण, गर्मी से जुड़ी चेतावनियों और सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधाओं के ज़रिए साक्ष्यों को सुरक्षा में बदलना जोखिमों और कारगर उपायों पर नज़र रखने के लिए डेटा में निरन्तर सुधार करनाउन्होंने कहा कि, “जो बात किसी योजना में दर्ज नहीं होती, अक्सर उसके लिए न तो धन उपलब्ध कराया जाता है, न उसका आकलन किया जाता है और न ही उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है." "जिस नुक़सान की गिनती नहीं होती, उसे आसानी से नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


