UNGA81: यूएन मुख्यालय से जनरल डिबेट का सीधा प्रसारण, 28 सितम्बर
Source: UN News: बुधवार, 30 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान, उच्चस्तरीय जनरल डिबेट का सोमवार, 28 सितम्बर को अन्तिम दिन है. पिछले कुछ दिनों में विश्व भर से न्यूयॉर्क पहुँचे नेताओं ने महासभा हॉल में स्थित प्रतिष्ठित हरे संगमरमर के मंच से अपनी बात दुनिया के सामने रखी है और विभिन्न बैठकों व कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है. जनरल डिबेट का सीधा प्रसारण सोमवार को न्यूयॉर्क समय के अनुसार प्रातः 9 बजे से यहाँ देखा जा सकता है.
यूएन महासभा के 81वें सत्र की थीम है: भरोसे की बहाली, रूपान्तरकारी बदलाव: ऐसा संयुक्त राष्ट्र जो सर्वजन के लिए कारगर हो. लगभग 130 देशों के राष्ट्राध्यक्ष व सरकार प्रमुख ने वार्षिक जनरल डिबेट में हिस्सा लिया, जोकि विश्व मुद्दों पर चर्चा करने और शान्ति, सुरक्षा व टिकाऊ विकास से जुड़ी चुनौतियों के समाधान की तलाश करने का एक अवसर है.22 से 28 सितम्बर तक, उच्चस्तरीय सप्ताह के दौरान जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, एआई संचालन व्यवस्था, शान्ति व सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर अहम बैठकें भी आयोजित हुईं हैं, जिनसे जुड़ी सामग्री हमारी वैबसाइट पर उपलब्ध है.