Advertisement
डिजिटल अपराधों से निपटने के लिए, देशों ने अपनाई साझा कार्ययोजना

उन्होंने आगाह किया कि अरबों लोगों को जोड़ने वाले डिजिटल मंच अपराधियों को भी जोड़ सकते हैं. डिजिटल मुद्राओं से अवैध कमाई छिपाई जा सकती है, जबकि डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल धोखाधड़ी, हेरफेर और शोषण के लिए हो सकता है.उन्होंने कहा कि टैक्नॉलॉजी न केवल अपराधों को अंजाम देना आसान बना रही है, बल्कि उनका स्वरूप भी बदल रही है. संगठित आपराधिक गिरोह देशों की सीमाओं और संस्थाओं की कमज़ोरियों का फ़ायदा उठा रहे हैं.लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकतामोनिका जूमा ने प्रतिनिधियों से सबसे अधिक ख़तरे में रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की. इनमें आपराधिक गिरोहों में भर्ती किए जा रहे बच्चे, घर या ऑनलाइन हिंसा झेल रही महिलाएँ, क़ानूनी सहायता से वंचित लोग और बेहतर भविष्य के झाँसे में धोखाधड़ी के नैटवर्क में फँसने वाले युवा शामिल हैं.उन्होंने कहा, “आने वाले सप्ताह में हमारे प्रयासों की सफलता का पैमाना इन लोगों की सुरक्षा होनी चाहिए. यही हमारा मार्गदर्शक सिद्धान्त होना चाहिए.”उन्होंने बदलते ख़तरों से निपटने में सक्षम क़ानूनों और संस्थाओं, न्याय व क़ानूनी सहायता तक बेहतर पहुँच तथा ऐसी टैक्नॉलॉजी पर ज़ोर दिया, जो नुक़सान बढ़ाने के बजाय मानव कल्याण का ज़रिया बने.मोनिका जूमा ने अबू धाबी घोषणापत्र को एक अहम शुरुआत बताया, लेकिन ज़ोर दिया कि इसकी सफलता इसे प्रभावी ढंग से लागू करने पर निर्भर करेगी.न्याय पर केन्द्रित एक सप्ताहसंयुक्त अरब अमीरात की मेज़बानी में ‘डिजिटल युग में लोगों और पृथ्वी की सुरक्षा’ विषय पर आयोजित यह कांग्रेस 1 अक्टूबर तक चलेगी.इसमें 119 देशों के प्रतिनिधि, 40 से अधिक न्याय मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. साथ ही, सरकारों, नागरिक समाज, शिक्षण संस्थानों और निजी क्षेत्र से कुल 5100 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं.सम्मेलन के दौरान पूर्ण सत्र, कार्यशालाएँ, अन्य कार्यक्रम और प्रदर्शनियाँ आयोजित की जाएँगी.आयोजकों के अनुसार, इस बार संयुक्त राष्ट्र अपराध कांग्रेस में युवजन की भागेदारी पहले के मुक़ाबले सबसे अधिक है. वे कार्यशालाओं, विशेष ‘यूथ लैब’ और कला प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के साथ-साथ सम्मेलन के बाद की कार्रवाई में भी योगदान दे रहे हैं. इससे पहले 24 और 25 सितम्बर को युवा मंच आयोजित किया गया था.UNODC कांग्रेस के सचिवालय के रूप में काम कर रहा है और अबू धाबी घोषणापत्र को लागू करने में सहयोग करेगा.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


