×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:36 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
महामारी से सुरक्षित दुनिया बनाने की मुहिम
Source: UN News: बुधवार, 23 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
कोविड-19 के छह साल बाद भी दुनिया इस सवाल का जवाब तलाश रही है कि अगली महामारी के लिए बेहतर तैयारी कैसे की जाए. उस महामारी ने लाखों जानें लीं, स्वास्थ्य प्रणालियों को झकझोर दिया, जनजीवन अस्त-व्यस्त किया और वैश्विक अर्थव्यवस्था को लगभग ठहरा दिया था. उभरती संक्रामक बीमारियों, जलवायु संकटों और युद्धों से बढ़ते ख़तरों के बीच, दुनिया के लिए बेहतर तैयारी अब पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरी है.क्या हुआ था?संयुक्त राष्ट्र विश्व स्वास्थ्य संगठन (
WHO
) के अनुसार,
कोविड-19
के कारण 70 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई.महामारी से केवल जानें ही नहीं गईं. इससे अर्थव्यवस्थाओं को गहरा झटका लगा, स्वास्थ्य प्रणालियाँ चरमरा गईं और टीकों, जाँच व उपचार तक पहुँच में अमीर एवं ग़रीब देशों के बीच गहरी असमानताएँ उजागर हुईं.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव
एंतोनियो गुटेरेश ने महामारी के प्रति वैश्विक प्रतिक्रिया को “
मानवीय प्रतिभा और मानवीय विफलता की कहानी
” बताया था. हालाँकि कोविड-19 से बचाव के लिए रिकॉर्ड समय में टीके विकसित हुए, लेकिन तैयारी की कमी के कारण सबसे कमज़ोर लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच सीमित रही और उन्हें सबसे अधिक नुक़सान उठाना पड़ा. © UNICEF/U.S. CDC/Florence Goupil सितम्बर 2022 में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत, पेरू में एक UNICEF कर्मी नदी मार्ग से यात्रा करते हुए. (फ़ाइल) यह क्यों अहम है?कोविड-19 जैसे वायरस सीमाओं में नहीं बँधते.किसी एक देश में शुरू हुआ संक्रमण बहुत तेज़ी से दुनिया के दूसरे हिस्सों तक फैल सकता है और लाखों लोगों को जोखिम में डाल सकता है.इसीलिए निगरानी, डेटा साझा करना, शोध और विकास, तथा टीकों, जाँच एवं उपचार तक पहुँच को वैश्विक प्राथमिकता माना जाता है.मानव, पशु और पर्यावरणीय स्वास्थ्य भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं. उभरती संक्रामक बीमारियों में से
60 प्रतिशत से अधिक
पशुओं से मनुष्यों में फैलती हैं. इसलिए मानव, पशु और पर्यावरण के आपसी सम्बन्धों पर कड़ी निगरानी बेहद ज़रूरी है. © ADB/Veejay Villafranca फिलीपींस की एक रोगाणु-मुक्त प्रयोगशाला में महामारी पर शोध के लिए परीक्षण करते तकनीशियन. समता की खाईकोविड-19 ने स्पष्ट कर दिया कि टीकों, जाँच और उपचार तक पहुँच में गहरी असमानताएँ थीं. उत्पादन क्षमता वाले समृद्ध देश, ग़रीब देशों की तुलना में कहीं बेहतर स्थिति में थे.लेकिन समानता का सवाल केवल टीकों, उपचार और जाँच तक पहुँच का नहीं है. इसमें कौशल, संसाधनों और वित्तीय सहायता तक समान पहुँच भी शामिल है.इसी खाई को पाटना ज़रूरी है, ताकि महामारी की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया को केवल राष्ट्रीय नहीं, बल्कि एक साझा अन्तरराष्ट्रीय ज़िम्मेदारी के रूप में देखा जाए. © UN Cambodia कम्बोडिया में 2021 के कोविड-19 तालाबन्दी के दौरान एक स्थानीय बाज़ार की घेराबंदी की गई. (फ़ाइल) महामारी पर वैश्विक समझौताकोविड-19 महामारी दुनिया के लिए एक बड़ी चेतावनी थी.भविष्य की महामारियों की रोकथाम और उनसे निपटने के लिए वैश्विक सहयोग बेहद अहम है.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश
ने आगाह किया है, “जब अगली महामारी आएगी, और हम जानते हैं कि वह आएगी, तो हमें अतीत की ग़लतियाँ नहीं दोहरानी चाहिए. इसका मतलब है - साथ मिलकर काम करना.”इस दिशा में अन्तरराष्ट्रीय समुदाय ने कुछ अहम प्रगति की है.मई 2025 में महामारी की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया पर पहला बाध्यकारी वैश्विक समझौता,
WHO महामारी समझौता
अपनाया गया था.लेकिन यह केवल शुरुआत है.देशों के वार्ताकारों को अब भी रोगजनकों तक पहुँच और लाभ-साझाकरण (
PABS
) अनुबंध पर सहमति बनानी है. इसके तहत वायरस के नमूने साझा किए जाएँगे और बदले में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ज़रूरतमन्द देशों को उनसे विकसित टीकों, जाँच और उपचार तक पहुँच मिले.शुक्रवार को इस अनुबंध पर वार्ता आगे बढ़ने के बाद,
विश्व स्वास्थ्य सभा
की मंज़ूरी मिलते ही समझौते को हस्ताक्षर और राष्ट्रीय अनुमोदन के लिए खोला जा सकेगा.क़ानूनी रूप से लागू होने के लिए इसे 60 देशों के अनुमोदन की ज़रूरत होगी.समझौते में आपात स्थितियों के दौरान चिकित्सा सामग्री पहुँचाने के लिए एक वैश्विक आपूर्ति श्रृँखला और लॉजिस्टिक्स नैटवर्क का भी प्रावधान है. साथ ही, महामारी की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया की क्षमताओं को मज़बूत करने के लिए एक नया “समन्वित वित्तीय तंत्र” स्थापित किया जाएगा. © UNICEF/Fils Guillau हेती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के एक अस्पताल में 2022 में कोविड-19 टीकों को सौर ऊर्जा से चलने वाले रेफ़्रिजिरेटर में रखा जा रहा है. (फ़ाइल) क्या बदलने की ज़रूरत है?अगली महामारी से बेहतर ढंग से निपटने के लिए अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को इन क्षेत्रों पर ध्यान देना होगा -प्रकोप को शुरू होने से पहले रोकना और फैलने पर जल्द क़ाबू पाना.तैयारी मज़बूत करना, ताकि शोध और विकास समेत ज़रूरी संसाधन व क्षमताएँ पहले से मौजूद हों.प्रतिक्रिया व्यवस्था मज़बूत करना, ताकि आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ बिना बाधा जारी रह सकें.अलग-अलग क्षेत्रों में अतिरिक्त उत्पादन क्षमता विकसित करना और टिकाऊ आपूर्ति श्रृँखलाएँ सुनिश्चित करना.इन सभी प्रयासों के लिए टिकाऊ और भरोसेमन्द वित्तपोषण तथा अन्तरराष्ट्रीय समन्वय एवं सहयोग के लिए मज़बूत क़ानूनी ढाँचा ज़रूरी है.इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र में25 सितम्बर 2026 को 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में महामारी की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया पर एक उच्चस्तरीय बैठक होगी.एक दिन की इस बैठक में विश्व नेता न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में वैश्विक कार्रवाई के समन्वय, वित्तपोषण और चिकित्सा सामग्री तक समान पहुँच पर चर्चा करेंगे.उम्मीद है कि बैठक में नई प्रतिबद्धताओं को औपचारिक रूप देने वाला एक राजनैतिक घोषणापत्र अपनाया जाएगा.आगे क्या?अगली महामारी कब आएगी, इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता. इसलिए पहले से तैयारी बेहद ज़रूरी है.कोविड-19 से यही सबक मिला कि तैयारी तब शुरू नहीं की जा सकती, जब अस्पताल पहले ही दबाव में आ चुके हों.यह तैयारी महामारियों के बीच के समय में ही करनी होगी - मज़बूत स्वास्थ्य प्रणालियों, समय रहते चेतावनी, अन्तरराष्ट्रीय सहयोग और इस बुनियादी समझ के साथ कि एक स्थान पर लोगों की सुरक्षा, पूरी दुनिया को अधिक सुरक्षित बनाती है.महामारी क्या है?“महामारी की आपात स्थिति” किसी संक्रामक बीमारी का ऐसा प्रकोप है, जो कई देशों में व्यापक रूप से फैल जाए, स्वास्थ्य प्रणालियों पर भारी दबाव डाले, बड़े सामाजिक या आर्थिक व्यवधान पैदा करे और जिससे निपटने के लिए समन्वित अन्तरराष्ट्रीय कार्रवाई की ज़रूरत पड़े.WHO महामारी समझौते से जुड़े तथ्यों पर अधिक जानकारी
यहाँ
उपलब्ध है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces