Advertisement
SDGs: 2030 की समयसीमा नज़दीक, लेकिन प्रगति की सम्भावना बरक़रार

शान्ति पहली शर्तमहासचिव ने असमानता से निपटने, पृथ्वी की रक्षा, टिकाऊ विकास के लिए वित्तीय सहायता जुटाने और उपलब्ध तकनीकों के बेहतर इस्तेमाल पर ज़ोर दिया.उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य में अधिक निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा की ओर न्यायसंगत बदलाव, विकासशील देशों के लिए अधिक वित्तीय व क़र्ज़ सहायता और “ज़िम्मेदार” कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस्तेमाल की अपील की.महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा कि शान्ति, सतत विकास की बुनियाद भी है और उसकी प्रगति के लिए ज़रूरी शर्त भी. उन्होंने दुनिया भर में शान्ति स्थापित करने के प्रयास तेज़ करने पर ज़ोर दिया.अभी भी समय है2030 की समयसीमा में अब चार वर्ष शेष हैं. वक्ताओं ने प्रतिबद्धताओं को ठोस नतीजों में बदलने और सबसे पीछे छूटे लोगों तक पहुँचने पर ज़ोर दिया.संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) के अध्यक्ष अमर बेंडजामा ने कहा कि महत्वाकाँक्षा के साथ ठोस अमल हो, तो प्रगति सम्भव है.युवा नेताओं ने कहा कि नज़दीक आती समयसीमा, लक्ष्यों से पीछे हटने नहीं बल्कि कार्रवाई तेज़ करने की वजह है.सुज़ुका नाकामुरा ने कहा, “कार्रवाई के लिए अभी भी समय है, लेकिन हमें साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा. हमने SDGs को लेकर उम्मीद नहीं छोड़ी है, और आपको भी नहीं छोड़नी चाहिए.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


