-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आतंकवादी दुष्प्रचार से निपटने में पिछड़ रही है वैश्विक कार्रवाई: यूएन रिपोर्ट

Source: UN News: गुरुवार, 17 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
आतंकवादी दुष्प्रचार से निपटने में पिछड़ रही है वैश्विक कार्रवाई: यूएन रिपोर्ट
संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि आतंकवादी समूह भर्ती, धन जुटाने और हमलों की योजना बनाने तक में दुष्प्रचार (propaganda) का इस्तेमाल कर रहे हैं. दुष्प्रचार अब उनकी गतिविधियों का अहम हिस्सा बन चुका है, जबकि सरकारें इसकी तेज़ी से बदलती रणनीतियों से निपटने में पीछे रह रही हैं. सुरक्षा परिषद की आतंकवाद-रोधी समिति के सचिवालय, CTED की रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकवादी दुष्प्रचार अब केवल सन्देश फैलाने तक सीमित नहीं रहा.यह अब इन समूहों की संचालन व्यवस्था का अहम हिस्सा बन चुका है और भर्ती, धन जुटाने तथा इलाक़ों पर नियंत्रण व शासन से जुड़ी गतिविधियों में भी इस्तेमाल हो रहा है. Tweet URL रिपोर्ट ने एक विशेष रूप से चिन्ताजनक रुझान की ओर भी ध्यान दिलाया है: बच्चों और युवाओं को बढ़ते स्तर पर निशाना बनाया जा रहा है - केवल सोशल मीडिया पर ही नहीं, बल्कि गेमिंग मंचों और साझा रुचियों पर आधारित ऑनलाइन समुदायों के ज़रिए भी.तेज़ी से बदलता स्वरूपरिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकवादी समूह अपनी दुष्प्रचार रणनीतियाँ बहुत तेज़ी से बदल रहे हैं, जबकि सदस्य देशों के क़ानून और नीतियाँ उतनी तेज़ी से नहीं बदल पा रही हैं. इससे दोनों के बीच एक बढ़ता हुआ अन्तर पैदा हो गया है.रिपोर्ट के अनुसार, दुष्प्रचार लम्बे समय से आतंकवादी रणनीतियों का हिस्सा रहा है, लेकिन अब इसके इस्तेमाल और पैमाने में बड़ा बदलाव आया है. पहले की तुलना में यह कहीं अधिक केन्द्रीय, व्यापक और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप हो गया है.अल क़ायदा जैसे समूह, जिसने ठीक 25 वर्ष पहले अमेरिका में भीषण आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया था, पहले मुख्य रूप से केन्द्रीय रूप से तैयार सन्देशों और भौतिक माध्यमों पर निर्भर थे. लेकिन 2010 के दशक के मध्य में आतंकवादी गुट ‘आइसिल’ (दाएश) के उभरने के साथ यह तरीक़ा बदल गया और दुष्प्रचार बड़ी मात्रा में, कई भाषाओं में व डिजिटल माध्यमों के ज़रिए फैलाया जाने लगा.एआई, गेमिंग और हिंसक सामग्रीरिपोर्ट में कई नए रुझानों की ओर ध्यान दिलाया गया है, जिनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का इस्तेमाल, गेमिंग मंचों का दुरुपयोग और Discord, Twitch व Steam जैसे वैकल्पिक ऑनलाइन मंचों का इस्तेमाल शामिल है.रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादी समूह युवाओं की भर्ती के लिए गेमिंग का भी सहारा ले रहे हैं. कई समूह ऐसे हिंसक चरमपंथी वीडियो गेम बना रहे हैं, जिनमें खिलाड़ी खेल को अपने पात्र की नज़र से देखता है और हथियारों का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ता है. कुछ समूह मौजूदा लोकप्रिय गेमों में भी चरमपंथी सन्देश और विचार जोड़ रहे हैं.इसके अलावा, फाँसी के वीडियो और बड़ी संख्या में हताहत लोगों की तस्वीरों जैसी अत्यन्त हिंसक सामग्री, साथ ही हिंसा एवं निराशावादी सोच को बढ़ावा देने वाले ऑनलाइन समूह, लोगों को कट्टरपंथ की ओर धकेलने में बढ़ती भूमिका निभा रहे हैं.मिलते-जुलते आख्यान, व्यापक असररिपोर्ट में एक अन्य बढ़ती प्रवृत्ति के रूप में डिजिटल मंचों पर विभिन्न हिंसक चरमपंथी विचारधाराओं के आपस में घुलने-मिलने की ओर ध्यान दिलाया गया है. ऐसे मामलों में सामग्री तैयार करते समय अलग-अलग विचारधाराओं से जुड़े आख्यानों, प्रतीकों और शिकायतों को एक साथ जोड़ा जाता है, ताकि उसका प्रभाव बढ़े और वह अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके.शासन गतिविधियाँ भी दुष्प्रचार का हिस्सारिपोर्ट में बार-बार उभरने वाले प्रमुख विषयों में से एक यह है कि आतंकवादी समूहों का दुष्प्रचार अब उनकी अन्य मुख्य गतिविधियों से भी तेज़ी से जुड़ता जा रहा है. इसमें साहेल क्षेत्र में अल क़ायदा से जुड़े JNIM, सोमालिया में अल-शबाब, मध्य व दक्षिण एशिया में ISIL-K और पाकिस्तान में TTP का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है.विश्लेषण के अनुसार, ये समूह दुष्प्रचार का इस्तेमाल “शासन से जुड़ी अपनी गतिविधियों को मज़बूत करने, स्थानीय शिकायतों का लाभ उठाने, अपनी वैधता स्थापित करने, धन जुटाने और अपने प्रभाव व नियंत्रण की छवि बनाने” के लिए करते हैं.रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकवादी समूह अपनी रणनीतियाँ बहुत तेज़ी से बदल लेते हैं, जबकि “नीतिगत जवाब तैयार करने और उन्हें लागू करने में, विधायी और संचालन प्रक्रियाओं के कारण अधिक समय लगता है.”रिपोर्ट में ज़ोर दिया गया है कि प्रभावी कार्रवाई के लिए दुष्प्रचार को केवल ऑनलाइन सामग्री के रूप में नहीं, बल्कि आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने वाले एक अहम साधन के रूप में देखना होगा. साथ ही, यह भी सुनिश्चित करना होगा कि आतंकवाद-रोधी उपाय अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार क़ानून के अनुरूप हों.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement