-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बढ़ते युद्धों और हिंसक टकरावों के बीच शान्ति में निवेश की पुकार

Source: UN News: बुधवार, 16 सितम्बर 2026 00:01 AM (IST)
बढ़ते युद्धों और हिंसक टकरावों के बीच शान्ति में निवेश की पुकार
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने दुनिया भर में बढ़ती हिंसा, विभाजन और हिंसक टकरावों के बीच विश्व नेताओं से शान्ति में निवेश बढ़ाने की अपील की है. यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय परिसर में जापानी शान्ति की घंटी बजाने के वार्षिक समारोह को सम्बोधित करते हुए यह सन्देश दिया.उन्होंने कहा, “हर साल शान्ति घंटी की गूँज हमें हमारी सबसे अहम ज़िम्मेदारी की याद दिलाती है - शान्ति स्थापना की.”शान्ति पर संकटउन्होंने ज़ोर देकर कहा कि “शान्ति अपने आप हासिल नहीं होती.” इसके लिए लगातार मेहनत और ठोस कार्रवाई की ज़रूरत होती है. लेकिन मौजूदा दौर में शान्ति के प्रयास कमज़ोर पड़ रहे हैं.उन्होंने कहा, “हिंसा और विभाजन समुदायों को तोड़ रहे हैं. हिंसक टकराव फैल रहे हैं और गहरे होते जा रहे हैं. लोग पीड़ा झेल रहे हैं, लेकिन समाधान के लिए ज़रूरी संवाद और एकजुटता नदारद हैं.”महासचिव की यह अपील 21 सितम्बर को मनाए जाने वाले अन्तरराष्ट्रीय शान्ति दिवस से पहले आई है. इस वर्ष इसकी थीम है - ‘शान्ति में निवेश: सर्वजन के लिए, हर जगह, हर दिन.’आमजन दिखा रहे हैं राहउन्होंने दुनिया भर के स्वयंसेवकों, पैरोकारों, नागरिक समाज के नेताओं, शान्तिरक्षकों और शान्ति के लिए काम कर रहे लोगों का उल्लेख किया, जो इस थीम को ज़मीनी स्तर पर साकार कर रहे हैं.उन्होंने कहा, “जहाँ सरकारें शान्ति क़ायम करने में विफल हो रही हैं, वहाँ लोग अपनी आवाज़ उठाकर, दूरियाँ कम करके और समुदायों को फिर से जोड़कर एक अलग रास्ता दिखा रहे हैं.”महासचिव ने आने वाले हफ़्तों में संयुक्त राष्ट्र में जुटने वाले विश्व नेताओं से इन लोगों से प्रेरणा लेने और स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण व सामाजिक सुरक्षा में निवेश बढ़ाने की अपील की. साथ ही उन्होंने ऐसी संस्थाएँ और व्यवस्थाएँ मज़बूत करने पर ज़ोर दिया, जिन पर लोग भरोसा कर सकें.एकजुटता, कार्रवाई और निवेशउन्होंने कहा कि नेताओं को मानवाधिकारों और मानवीय गरिमा की रक्षा करनी होगी. साथ ही, कूटनीति, संवाद, वार्ता और शान्तिरक्षा जैसे “शान्ति के कारगर साधनों” के प्रति फिर से प्रतिबद्ध होकर युद्धों एवं हिंसक टकरावों को समाप्त करना होगा.महासचिव ने कहा, “आज मैं विश्व नेताओं से हमारे साथ खड़े होने की अपील करता हूँ - कार्रवाई करें, समाधानों में निवेश करें और स्थाई शान्ति स्थापित करने के लिए हर सम्भव प्रयास करें.”शान्ति का स्थाई प्रतीकयूएन जापान संघ ने 8 जून 1954 को जापानी शान्ति घंटी संयुक्त राष्ट्र को भेंट की थी. यह घंटी 60 देशों के प्रतिनिधियों द्वारा दान किए गए सिक्कों और विभिन्न प्रकार की धातुओं से तैयार की गई थी. इसे पारम्परिक शिंटो मन्दिर जैसी लकड़ी की संरचना में लटकाकर रखा गया है.उस समय संयुक्त राष्ट्र में जापान के पर्यवेक्षक रेन्ज़ो सवान्दा ने कहा था, “यह घंटी केवल जापानी लोगों की ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लोगों की शान्ति की आकांक्षा को दर्शाती है. इस तरह यह संयुक्त राष्ट्र की सार्वभौमिकता का प्रतीक है.”यह घंटी साल में दो बार बजाई जाती है - वसन्त ऋतु के पहले दिन और अन्तरराष्ट्रीय शान्ति दिवस के अवसर पर.इस वर्ष के अन्त में महासचिव एंतोनियो गुटेरेश का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. उन्होंने कहा, “यह आख़िरी बार है जब मैं शान्ति घंटी बजाऊँगा. लेकिन मैं दुनिया भर में शान्ति के लिए काम करने वालों के समर्थन में हमेशा खड़ा रहूँगा.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement