Advertisement
तम्बाकू सेवन से प्रजनन स्वास्थ्य को ख़तरा: WHO

नई रिपोर्ट में दशकों के शोध का हवाला देते हुए कहा गया है कि तम्बाकू सेवन महिलाओं में बांझपन का जोखिम बढ़ा सकता है और पुरुषों में शुक्राणुओं की गुणवत्ता व यौन स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है.WHO ने आगाह किया है कि दूसरों के तम्बाकू के धुएँ के सम्पर्क में आने से भी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है. मतलब ये कि जो लोग ख़ुद धूम्रपान नहीं करते, उन्हें भी इसका जोखिम हो सकता है.रिपोर्ट के अनुसार, धूम्रपान छोड़ने से यह जोखिम कम हो सकता है. जो महिलाएँ धूम्रपान छोड़ चुकी हैं, उनमें धूम्रपान जारी रखने वाली महिलाओं की तुलना में बांझपन का जोखिम 25 प्रतिशत तक कम हो सकता है.केवल महिलाओं का मुद्दा नहींWHO ने ज़ोर देकर कहा कि बांझपन केवल महिलाओं से जुड़ा मुद्दा नहीं है. 60 हज़ार से अधिक पुरुषों पर किए गए 44 अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि धूम्रपान कई प्रजनन सम्बन्धी समस्याओं से जुड़ा है. इनमें स्तम्भन दोष, स्खलन सम्बन्धी समस्याएँ, वीर्य में शुक्राणुओं का न होना, शुक्राणुओं की कम गतिशीलता और उनका असामान्य आकार शामिल हैं.WHO के अनुसार, धूम्रपान करने वाले पुरुषों में ये समस्याएँ अधिक पाई जा सकती हैं.प्रजनन उपचारों पर भी असरधूम्रपान से प्रजनन उपचारों की सफलता भी कम हो सकती है. 21 अध्ययनों पर आधारित शोध में पाया गया कि सिगरेट पीने से इन-विट्रो फ़र्टिलाइजेशन (IVF) जैसी सहायक प्रजनन तकनीकों से गर्भधारण और जीवित शिशु के जन्म की सम्भावना कम हो सकती है.निष्कर्षों के अनुसार, धूम्रपान से सफल उपचार की सम्भावना लगभग आधी रह सकती है.हुक्का, ई-सिगरेट और दूसरों के धुएँ का असरWHO ने हुक्का या शीशा पीने से जुड़े सम्भावित जोखिमों की ओर भी ध्यान दिलाया है, जिससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है.हालाँकि ई-सिगरेट या वेप, हुक्का, धुआँरहित तम्बाकू और अन्य नए उत्पादों के असर से जुड़े प्रमाण अभी धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. WHO के अनुसार, तम्बाकू और निकोटीन के अन्य उत्पाद भी प्रजनन स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं, लेकिन इनके प्रभाव को बेहतर ढंग से समझने के लिए अधिक शोध की ज़रूरत है.WHO ने यह भी चेतावनी दी कि दूसरों के तम्बाकू के धुएँ के सम्पर्क में आने से (second-hand tobacco smoke) महिलाओं में बांझपन का जोखिम बढ़ सकता है और गर्भधारण की सम्भावना कम हो सकती है.जोखिम घटाने के उपायरिपोर्ट में सिफ़ारिश की गई है कि स्वास्थ्यकर्मी गर्भधारण की योजना बना रहे लोगों एवं दम्पतियों को तम्बाकू सेवन से जुड़े प्रजनन जोखिमों के बारे में जानकारी दें और इसे छोड़ने के लिए प्रमाण-आधारित मदद दें.इसमें स्वास्थ्य केन्द्रों पर तम्बाकू सेवन करने वालों को नियमित रूप से धूम्रपान छोड़ने की सलाह देना भी शामिल है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


