-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: चेर्नोबिल पर ड्रोन हमले, ‘लाखों लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़’

Source: UN News: शनिवार, 12 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
यूक्रेन: चेर्नोबिल पर ड्रोन हमले, ‘लाखों लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़’
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के प्रशासक ऐलेक्ज़ेंडर डी क्रू ने आगाह किया है कि चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र की सुरक्षा संरचना पर हुआ ड्रोन हमला, लाखों लोगों की सुरक्षा को गम्भीर ख़तरे में डाल सकता था. UNDP प्रशासक ऐलेक्ज़ेंडर डी क्रू ने गुरूवार को राजधानी कीव से वीडियो लिंक के ज़रिए पत्रकारों से बातचीत में कहा कि परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा से किसी भी तरह का खिलवाड़ अस्वीकार्य है.वह इन दिनों यूक्रेन की यात्रा पर हैं, जहाँ उनके मिशन का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा बुनियादी ढाँचे की बहाली में मदद करना और देश को पूर्ण पैमाने पर जारी युद्ध की पाँचवीं सर्दी के लिए तैयार करना है.‘कोई बहाना नहीं’इससे एक दिन पहले, ऐलेक्ज़ेंडर डी क्रू ने चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र का दौरा किया और रिएक्टर चार के ऊपर बनी सुरक्षा संरचना के भीतर जाकर, हालिया ड्रोन हमले से हुई क्षति को स्वयं देखा. यह रिएक्टर वर्ष 1986 में नष्ट हो गया था.उन्होंने कहा, “परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए बनी संरचनाओं को निशाना बनाना, लाखों लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने जैसा है.”UNDP प्रमुख ने कहा, “किसी भी परमाणु प्रतिष्ठान को कभी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. इसके लिए न कोई बहाना हो सकता है, न किसी तरह की अस्पष्टता की गुंजाइश. इसे हर हाल में रोकना होगा.”UNDP प्रमुख के अनुसार, ड्रोन कहाँ से आया था, यह औपचारिक जाँच के ज़रिए निर्धारित किया जाना चाहिए. हालाँकि, संयंत्र की सुरक्षा में तैनात सैन्यकर्मियों ने उन्हें बताया कि रूसी ड्रोन हर दिन इस क्षेत्र के ऊपर से उड़ते हैं.उन्होंने कहा, “चाहे यह हमला जानबूझकर किया गया हो या दुर्घटनावश हुआ हो, यह अस्वीकार्य है. इस स्थल के ऊपर ड्रोन उड़ानों को रोकना, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचने का एक तरीक़ा है.” सौर ऊर्जा को बढ़ावाचेर्नोबिल की यात्रा के दौरान, UNDP प्रमुख ने एक नए सौर ऊर्जा संयंत्र के उदघाटन में भी हिस्सा लिया. यह परियोजना लिथुआनिया और जापान के सहयोग से, यूक्रेनी अधिकारियों की भागेदारी और UNDP की तकनीकी विशेषज्ञता के साथ विकसित की गई है. इससे रिएक्टर चार की शीतलन प्रणालियों को बिजली उपलब्ध कराई जाएगी.ऐलेक्ज़ेंडर डी क्रू की यात्रा में ऊर्जा क्षेत्र प्रमुख प्राथमिकताओं में रहा. पिछले चार वर्षों में UNDP ने यूक्रेन में सहायता प्रयासों के लिए 1.3 अरब डॉलर जुटाए हैं और देश की ऊर्जा प्रणाली की बहाली अब उसके काम का सबसे बड़ा क्षेत्र बन गई है.इस सहायता से 66 लाख लोगों को बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिली है. Tweet URL UNDP प्रमुख के अनुसार, उद्देश्य केवल पुरानी ऊर्जा व्यवस्था का पुनर्निर्माण करना नहीं है. यूक्रेन धीरे-धीरे एक अधिक टिकाऊ और विकेन्द्रीकृत ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है, जिसे किसी एक हमले से ठप करना कठिन हो.उन्होंने कहा कि बिजली केवल घरों को रौशन करने तक सीमित नहीं है. स्कूलों, अस्पतालों, जल आपूर्ति और अन्य आवश्यक सेवाओं का संचालन भी इसी पर निर्भर है.हालाँकि, रूसी हमलों से देश के लगभग आधे ऊर्जा बुनियादी ढाँचे को नुक़सान पहुँचा है और नज़दीक आती सर्दी के साथ हालात और कठिन होने की आशंका है.ऐलेक्ज़ेंडर डी क्रू ने कहा, “हम 66 लाख लोगों की मदद के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि मौजूदा ज़रूरतों के सामने यह भी पर्याप्त नहीं है.”‘हर स्थान असुरक्षित’कीव के दौरे के दौरान, UNDP प्रमुख ने बताया कि वहाँ लगातार हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं - कई बार हर दो घंटे में कम से कम एक बार, और रात भर भी.उनकी यात्रा के दौरान एक बस स्टॉप, पेट्रोल स्टेशन, खाद्य प्रसंस्करण केन्द्र और उस होटल के पास स्थित एक व्यावसायिक केन्द्र पर हमलों की ख़बरें भी मिलीं, जहाँ से वह पत्रकारों से बात कर रहे थे.उन्होंने कहा, “पहले युद्ध का मुख्य मोर्चा यूक्रेन के पूर्वी इलाक़ों तक सीमित था, लेकिन अब देश का लगभग हर हिस्सा ख़तरे की ज़द में है.”ऐलेक्ज़ेंडर डी क्रू ने कहा कि यूक्रेन के लोगों की सहनसक्षमता की सराहना करते समय, उस भारी क़ीमत को भी नज़रअन्दाज़ नहीं किया जाना चाहिए, जो उन्हें हर दिन चुकानी पड़ रही है.उन्होंने कहा, “हम हमेशा सहनसक्षमता की बात करते हैं, लेकिन उसकी भी एक सीमा है.”दीर्घकालिक समर्थनख़तरों के बावजूद, UNDP पुनर्निर्माण कार्य को युद्ध समाप्त होने तक टालना नहीं चाहता. हालाँकि, देश के व्यापक पुनर्निर्माण में कई वर्ष लग सकते हैं.विश्व बैंक और संयुक्त राष्ट्र संगठनों के नवीनतम अनुमान के अनुसार, युद्ध से हुई क्षति की मरम्मत और देश के पुनर्निर्माण की लागत 600 अरब डॉलर से अधिक हो चुकी है.UNDP प्रमुख ने कहा, “बुनियादी ढाँचे की बहाली के लिए हम युद्ध समाप्त होने का इन्तज़ार नहीं कर रहे हैं. युद्ध की शुरुआत से ही यह काम जारी है और युद्ध के बावजूद हम इसे आगे भी जारी रखेंगे.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement