×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:39 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
नेपाल में बाढ़ का क़हर, हताहतों की संख्या में वृद्धि
Source: UN News: मंगलवार, 01 सितम्बर 2026 00:01 AM (IST)
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही हुई है और इसका असर बेहद व्यापक बताया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, आपदा प्रभावित इलाक़ों से अब तक 538 शव बरामद किए जा चुके हैं. यह विनाशकारी बाढ़ नेपाल और चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की सीमा पर आई.माना जा रहा है कि हिमनद टूटने और उसके बाद हुए भूस्खलन से अचानक बाढ़ आई, जिसने पूरी बस्तियों को तबाह कर दिया. पुलों, सड़कों और अन्य अहम बुनियादी ढाँचे को भी भारी नुक़सान पहुँचा है.संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता समन्वय कार्यालय (
OCHA
) ने शुक्रवार को नेपाल सरकार के आँकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि अब तक 538लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 3,750 लोगों को बचाया गया है. क़रीब 1,000 लोग अब भी लापता हैं, जिनमें कई पर्यटक भी शामिल हैं.चीन का तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र भी बाढ़ से प्रभावित हुआ है, जहाँ अधिकारियों के अनुसार लगभग 560 लोग अब भी लापता हैं.नेपाल में संयुक्त राष्ट्र की रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर लीला पीटर्स याहिया ने आपदा प्रभावित इलाक़े का दौरा करने के बाद बताया कि तलाश और बचाव अभियान जारी है.उन्होंने कहा, “हम सबसे अधिक प्रभावित इलाक़ों में से एक का दौरा कर रहे थे, तभी हमने बचाए गए लोगों को वहाँ पहुँचते देखा. एक ट्रक लोगों से भरा हुआ था और एक पूरे परिवार को कुछ ही देर पहले बचाया गया था. वह दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था.”हालाँकि, बाढ़ की नई चेतावनी जारी होने के बाद उनका दौरा बीच में ही रोकना पड़ा.राहत प्रयासनेपाल के रसुवा, नुवाकोट और धादिंग ज़िलों में राहत दल, आपदा के कारण कटे हुए इलाक़ों तक पहुँचने के लिए चौबिसों घंटे काम कर रहे हैं. © UNICEF/Robic Upadhayay नेपाल में बाढ़ प्रभावित समुदायों तक पहुँचाने के लिए आपात राहत सामग्री तैयार की जा रही है. संयुक्त राष्ट्र आपात खाद्य सामग्री, लगभग 10 हज़ार लोगों के लिए तीन महीने की चिकित्सा किट, तम्बू और अन्य ज़रूरी सामान पहुँचा रहा है. साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाक़ों की उपग्रह तस्वीरें और उनका विश्लेषण भी उपलब्ध कराया जा रहा है.इस बीच,
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) ने संक्रामक बीमारियाँ फैलने के ख़तरे को लेकर चेतावनी दी है. जिनीवा में WHO के प्रवक्ता तारिक याशारेविच ने कहा, “इतने बड़े स्तर की आपदा में जब लोग विस्थापित होते हैं, भीड़भाड़ बढ़ती है और पानी, स्वच्छता व स्वास्थ्य सेवाएँ बाधित होती हैं, तो संक्रामक बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है.”संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (
UNICEF
) के प्रवक्ता रिकार्डो पिरेस ने बताया कि 18 स्कूल पूरी तरह तबाह हो गए हैं और 20 अन्य क्षतिग्रस्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि “दर्जनों अन्य स्कूल नदी किनारे स्थित हैं और अब भी भारी ख़तरे में हैं.”इस कारण प्रभावित इलाक़ों में स्कूल जाने की उम्र के लगभग 10 हज़ार बच्चों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए सहायता की ज़रूरत है.आपदा प्रभावित क्षेत्रयह इलाक़ा अप्रैल 2015 में 7.8 तीव्रता के भूकम्प से भी प्रभावित हुआ था, जिसमें 8,800 से अधिक लोगों की मौत हुई थी.पिछले अक्टूबर में भी भारी बारिश के कारण पूर्वी और मध्य नेपाल में तेज़ बाढ़ और भूस्खलन हुए थे, जिनसे 30 हज़ार से अधिक लोग प्रभावित हुए थे.संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय (
UNDRR
) के प्रमुख कमल किशोर ने इस आपदा की गम्भीरता पर ज़ोर दिया.उन्होंने कहा, “बहुत लम्बे समय से हमने पर्वतीय इलाक़ों में इस तरह की आपदा नहीं देखी. लोगों की ज़िन्दगी, आजीविका, इमारतों, बुनियादी ढाँचे, पुलों, जलविद्युत परियोजनाओं और बिजली उत्पादन पर इसका भारी असर पड़ा है. हम अब भी नुक़सान के पूरे पैमाने को समझने की कोशिश कर रहे हैं.”उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में “ख़तरा बहुत अधिक है और अनिश्चितता भी बनी हुई है.”उन्होंने कहा, “आपात राहत प्रयासों के लिए यह एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि यह आपदा अभी पूरी तरह ख़त्म नहीं हुई है.”इस बाढ़ से एक बार फिर स्पष्ट हुआ है कि पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र कितने नाज़ुक हैं और पहाड़ी इलाक़ों में कई तरह के ख़तरों के लिए समय रहते चेतावनी देने की व्यवस्था बनाना कितना मुश्किल है.नेपाल में संयुक्त राष्ट्र के साथ काम कर रहे अन्तरराष्ट्रीय रैड क्रॉस और रैड क्रिसेंट सोसाइटीज़ महासंघ (IFRC) ने सम्भावित दूसरी बाढ़ को लेकर “गहरी चिन्ता” जताई है.IFRC के अनुसार, कम से कम 93 हज़ार लोग प्रभावित हुए हैं और उन्हें बड़े पैमाने पर तत्काल सहायता की ज़रूरत है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces