×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 3:46 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
क्या स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव से भूमि की पुनर्बहाली भी सम्भव है?
Source: UN News: मंगलवार, 25 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए स्वच्छ ऊर्जा ढाँचे का तेज़ी से विस्तार हो रहा है. लेकिन क्या यही ढाँचा भूमि की पुनर्बहाली में भी मदद कर सकता है? इस सप्ताह मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में संयुक्त राष्ट्र के
मरुस्थलीकरण सम्मेलन
के दौरान विशेषज्ञों ने इस बात पर चर्चा की कि नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार करते हुए किस तरह भूमि की रक्षा और पुनर्बहाली भी की जा सकती है. इसके लिए दुनिया के कई हिस्सों से उदाहरण पेश किए गए.दक्षिण अफ़्रीका में खनन से ख़राब हुई भूमि का इस्तेमाल नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया जा रहा है. चीन के रेगिस्तानी इलाक़ों में सौर पैनलों के साथ वनस्पति, जल-संग्रह और रेत को फैलने से रोकने के उपाय अपनाए जा रहे हैं. भारत में सौर सिंचाई से किसान एक ही ज़मीन पर खेती के साथ स्वच्छ ऊर्जा भी पैदा कर रहे हैं.जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता घटाने के लिए आने वाले वर्षों में सौर, पवन और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का बड़े पैमाने पर विस्तार करना होगा. फ़िलहाल इनके लिए क़रीब पाँच लाख हैक्टेयर भूमि इस्तेमाल हो रही है, जो 2032 तक बढ़कर 30 लाख हैक्टेयर हो सकती है.संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (
UNEP
) में जैवविविधता और भूमि शाखा के प्रमुख जूलियन ब्लांक के अनुसार, नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार “इतिहास में भूमि उपयोग के सबसे बड़े बदलावों में से एक” हो सकता है.उन्होंने कहा, “अब सवाल यह नहीं है कि नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार होगा या नहीं. यह होना तय है. असली सवाल यह है कि क्या यह इस तरह होगा कि भूमि, पारिस्थितिकी तंत्र और लोगों को भी फ़ायदा पहुँचे.” © UNDP India भारत में खेतों पर लगे सौर पैनल सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध करा सकते हैं, जबकि उसी भूमि पर खाद्य उत्पादन भी जारी रहता है. यह दिखाता है कि नवीकरणीय ऊर्जा और खेती एक ही जगह साथ-साथ सम्भव हैं. स्थानीय परिस्थितियाँ बेहद अहमविशेषज्ञों के अनुसार, नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की योजना इस तरह बनाई जानी चाहिए कि वे ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ भूमि की पुनर्बहाली में भी मदद कर सकें. इसमें सौर पैनलों के लिए इस्तेमाल होने वाली भूमि से लेकर बिजली पहुँचाने वाली पारेषण लाइनों तक, सभी पहलुओं पर विचार करना ज़रूरी है.संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम कन्वेंशन की
G20 वैश्विक भूमि पहल
के निदेशक मुरली थुम्मारुकुडी ने कहा कि किसी परियोजना के निर्माण से पहले ही उस भूमि और उसकी स्थानीय परिस्थितियों को समझना ज़रूरी है.उन्होंने कहा, “अगर सौर ऊर्जा परियोजना सही जगह पर लगाई जाए, तो वह केवल ऊर्जा का ही नहीं, बल्कि पारिस्थितिक पुनर्बहाली का भी समाधान बन सकती है. लेकिन हर जगह ऐसा हो, यह ज़रूरी नहीं है.”उनके अनुसार, स्थानीय परिस्थितियाँ बेहद अहम हैं, चाहे बात मंगोलिया के चरागाहों की हो या चीन के रेगिस्तानों की. © FAO/K Purevraqchaa मंगोलिया के चरागाह भले ही खुले और खाली नज़र आएँ, लेकिन वे पारिस्थितिकी तंत्र और पशुपालक समुदायों की आजीविका का आधार हैं. इसलिए नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए सही स्थान का चयन बेहद अहम है. ‘कोई भी परियोजना प्रभाव मुक्त नहीं’सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए कई बार वनस्पति हटानी पड़ती है. इससे वन्यजीव प्रभावित हो सकते हैं, पानी के प्राकृतिक बहाव में बदलाव आ सकता है और कुछ जगहों पर बाढ़ का जोखिम भी बढ़ सकता है.विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी तरह बनाई गई परियोजनाएँ भी समस्या पैदा कर सकती हैं, अगर एक ही क्षेत्र में बहुत अधिक परियोजनाएँ विकसित हों. मलावी की शायर नदी घाटी में UNEP ने पाया कि कई जलविद्युत परियोजनाएँ मिलकर मत्स्य संसाधनों, जैवविविधता और निचले इलाक़ों में रहने वाले समुदायों पर दबाव बढ़ा सकती हैं.UNEP के जूलियन ब्लांक ने कहा, “कोई भी परियोजना पूरी तरह प्रभाव से मुक्त नहीं होती.”उनके अनुसार, पहले किसी जगह का चयन कर उसके पर्यावरणीय प्रभावों का अध्ययन करने के बजाय, पूरे क्षेत्र की जैवविविधता, जल संसाधनों,समुदायों, वन्यजीवों के प्रवास मार्गों और बाढ़ व सूखे के जोखिम को समझकर परियोजना की जगह तय की जानी चाहिए.उन्होंने कहा कि योजना बनाते समय स्थानीय समुदायों और उनके ज्ञान को भी शामिल करना ज़रूरी है, क्योंकि वे सूखे, बाढ़ और अन्य जोखिमों को बेहतर समझ सकते हैं, जो तकनीकी आकलनों में छूट सकते हैं.बिजली से आगे का फ़ायदाअन्तरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (IRENA) की कार्यक्रम अधिकारी गायत्री नायर ने कहा कि बेहतर योजना से नवीकरणीय ऊर्जा और भूमि के दूसरे उपयोगों के बीच टकराव से बचा जा सकता है.उन्होंने भारत में छोटे किसानों के लिए चल रहे सौर सिंचाई कार्यक्रम का उदाहरण दिया, जहाँ सौर ऊर्जा खेती की ज़मीन कम करने के बजाय किसानों के लिए आमदनी का एक अतिरिक्त ज़रिया बन रही है.शुरुआत में किसान खेतों में सौर पैनल लगाने को लेकर हिचक रहे थे. एक डिजिटल मंच की मदद से खेतों के उन हिस्सों की पहचान की गई, जो सौर ऊर्जा के लिए सबसे उपयुक्त थे.इसके बाद स्थानीय बिजली कम्पनी ने डिजिटल भुगतान व्यवस्था शुरू की. सौर बिजली से सिंचाई पम्प चलाए जाते हैं और बची हुई बिजली बेचकर किसान अतिरिक्त आमदनी भी कमा सकते हैं. © UN News/Yun Zhao उत्तरी चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के ऑर्डोस में कुबुची रेगिस्तान स्थित एक सौर ऊर्जा केन्द्र. तकनीक का इस्तेमालचीन के रेगिस्तानों में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के ज़रिए तकनीक पहले से ही भूमि की पुनर्बहाली में मदद कर रही है.त्सिंगहुआ विश्वविद्यालय के शोधकर्ता हे जिजियांग ने हाल में अपनी क्षेत्रीय यात्राओं के आधार पर कहा, “प्राकृतिक रेगिस्तानी पर्यावरण की तुलना में, चीन के अधिकतर रेगिस्तानी सौर ऊर्जा क्षेत्रों की पारिस्थितिक स्थिति में लगातार सुधार हुआ है.”तकलामाकन रेगिस्तान में सौर ऊर्जा से चलने वाले पम्प सिंचाई के लिए पानी पहुँचाते हैं, जिससे सड़कों के किनारे वनस्पति उगती है और रेत को फैलने से रोकने में मदद मिलती है.टेंगर रेगिस्तान में सौर पैनल वाष्पीकरण एवं ज़मीन के पास हवा की गति कम करते हैं, जबकि झाड़ियाँ उड़ती रेत को थामती हैं. पैनलों से गिरने वाले पानी को पौधों तक पहुँचाया जाता है. आसपास की वनस्पति का इस्तेमाल पशु चारे के लिए भी होता है, जबकि कुछ पौधे रेत को स्थिर रखने और शहद उत्पादन में मदद करते हैं.कोई एक तय मॉडल नहींदुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपनाए जा रहे ये तरीक़े उत्साहजनक हैं, लेकिन हर जगह एक ही मॉडल काम करे, यह ज़रूरी नहीं है.UNEP जल्द ही ऐसी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के उदाहरण जुटाएगा, जिनमें भूमि, जल, जैवविविधता और स्थानीय समुदायों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम किया गया है. इसका उद्देश्य देशों को ऐसे अनुभव और प्रमाण उपलब्ध कराना है, जो नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार में उनके काम आ सकें.संयुक्त राष्ट्र
महासचिव एंतोनियो गुटेरेश
के शब्दों में, दुनिया को “जीवाश्म ईंधनों पर अपनी निर्भरता समाप्त” करने के साथ-साथ “प्रकृति की बड़े पैमाने पर रक्षा और पुनर्बहाली” भी करनी होगी.मंगोलिया में इस सप्ताह चर्चा का एक अहम सवाल यही है कि इन दोनों लक्ष्यों को एक ही ज़मीन पर साथ-साथ कैसे हासिल किया जा सकता है.पूरा कार्यक्रम यहाँ उपलब्ध है -
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces